फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Entrepreneurs opened front to protest against Chhijarsi toll plaza

Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा के विरोध में उद्यमियों ने खोला मोर्चा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs opened front to protest against Chhijarsi toll plaza
हापुड। छिजारसी टोल प्लाजा पर आवागमन के दौरान मासिक पास ऑनलाइन रिचार्ज करने में आ रही समस्या के विरोध में अब उद्यमियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। संबंधित कंपनी के कर्मचारियों पर बिन वजह परेशान करने और अभद्रता करने का आरोप लगा, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ट्वीट किया है। साथ ही राहत नहीं मिलने पर फैक्टरियों को बंद कर टोल फ्री कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हापुड़ स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन गुप्ता ने बताया कि टोल पर मासिक पास रिचार्ज न होने के कारण व्यापारी के साथ साथ आम जनता भी परेशान हैं। मासिक पास रिचार्ज के नए नए नियम बताए जा रहे हैं। वाहन स्वामियों से दोबारा कागज मांगे जा रहे हैं, तरह तरह से उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि टोल पर मौजूद कर्मचारी भी अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टोल का ऑनलाइन रिचार्ज होना चाहिए। रिचार्ज एक माह का न होकर एक वर्ष का होना चाहिए। जनपद में साठ किलोमीटर की परिधि में तीन टोल प्लाजा है। जिसमें से दो बंद होने चाहिए। टोल से 15 किलोमीटर के वाहन फ्री होने चाहिए। अमन गुप्ता ने इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीएम हापुड़ को ट्वीट किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल एनएचएआई के अधिकारियों से भी मिलेगा और अगर समस्या का समाधान न हुआ तो धरना दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो फैक्टरी बंद कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed