फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Energy Corporation team going to collect electricity bills in Kaziwada Corporation team beaten, government documents torn

Hapur News: काजीवाड़ा में बिजली बिल वसूलने गई ऊर्जा निगम की टीम को पीटा, सरकारी दस्तावेज फाड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation team going to collect electricity bills in Kaziwada

Corporation team beaten, government documents torn
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के काजीवाड़ा किला कोना में बिजली बिल राहत योजना के तहत बिल वसूली व जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा निगम के लाइनमैनों को स्थानीय व्यक्ति ने जमकर पीटा। सरकारी दस्तावेजों को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा, अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रामपुर रोड बिजलीघर के अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि प्रवर्तन दल के साथ बिजलीघर की टीम काजीवाड़ा, किला कोना में बिजली चोरी का जुर्माना बिजली बिल राहत योजना में छूट पर जमा करने को लेकर लोगों को सूचित कर रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने अभियान का विरोध करना शुरू कर दिया। जबकि बिजली चोरी के मामले में पहले ही उक्त व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज है। कुछ ही देर में उक्त व्यक्ति ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर संविदा कर्मी लाइनमैन राजीव और सचिन के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर्तन दल में मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह लाइनमैनों को बचाया। आरोप है कि उक्त लोगों ने सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। किसी तरह टीम ने वहां से निकलकर, अपनी जान बचाई। इस प्रकरण में अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी वरूण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कार्य में अवरोध नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed