फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Employees Create Uproar Demanding Wage Hikes and Leave

Hapur: वेतन वृद्धि और अवकाश की मांग को लेकर कर्मचारियों का हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sat, 18 Apr 2026 11:20 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 18 Apr 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
Employees Create Uproar Demanding Wage Hikes and Leave
हंगामा करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ जिले के पिलखुवा क्षेत्र की दो कंपनी ब्लिंकिट और आज में वेतन वृद्धि और अवकाश की मांग को लेकर कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। अचानक हुए प्रदर्शन से माहौल तनावपूर्ण हो गया और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


घटना में कार्यरत कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए वेतन बढ़ाने और नियमित अवकाश देने की मांग उठाई। इसी दौरान कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एकजुट होकर जोरदार विरोध शुरू कर दिया। स्थिति तेजी से बिगड़ती देख मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और हालात को काबू में लेने के लिए मोर्चा संभाला।
विज्ञापन


हंगामे के दौरान कई कर्मचारियों ने अपनी पहचान उजागर करने से साफ इनकार कर दिया। कार्रवाई के डर से कर्मचारी खुलकर सामने नहीं आए, लेकिन आक्रोश साफ दिखाई दिया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा था, जिसके चलते यह स्थिति बनी। सीओ अनीता चौहान के अनुसार मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा और पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed