{"_id":"65db9efb12f9a4f94704f774","slug":"employees-abscond-after-embezzling-rs-948-lakh-from-finance-company-and-customers-hapur-news-c-135-1-hpr1002-108055-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फाइनेंस कंपनी व ग्राहकों के 9.48 लाख रुपये गबन कर कर्मचारी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फाइनेंस कंपनी व ग्राहकों के 9.48 लाख रुपये गबन कर कर्मचारी फरार
विज्ञापन
बाबूगढ़। अनवरपुर स्थित फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी उपभोक्ताओं और कंपनी के 9.48 लाख रुपये गबन कर फरार हो गया। कंपनी के निदेशक ने एसपी से इसकी शिकायत की। एसपी के आदेश पर कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आईजीबी निधि लिमिटेड के डायरेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी गांव अनवरपुर स्थित इंडियन बैंक अल्ट्रॉ स्मॉल में पंजीकृत है। कंपनी के द्वारा एक कलेक्शन सेंटर 16 जुलाई 2022 को गांव लुखराड़ा में आरंभ किया गया था। इसमें ग्रामीणों के खाते खोलने व उन्हें लोन देने का कार्य किया गया।
सेंटर में मनीष पाल निवासी गांव लुखराड़ा को ग्रामीणों के खाते खोलने व लोन दिलाने के लिए बतौर कर्मचारी रख लिया। मनीष लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से पैसा लेन लगा था। इसकी जानकारी संस्था को होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई। इसके बाद मनीष 22 मई 2023 से एक अगस्त 2023 तक की ईएमआई कलेक्शन राशि 4.88 लाख रुपये व उपभोक्ताओं के लोन के 4.60 लाख रुपये गबन कर फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-