{"_id":"66524f5d171e21b8bd0bf5d4","slug":"electricity-of-20-localities-went-out-for-five-hours-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110910-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पांच घंटे गुल रही 20 मोहल्लों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पांच घंटे गुल रही 20 मोहल्लों की बिजली
विज्ञापन
हापुड़। लगातार हो रही कटौती पर ऊर्जा निगम के अधिकारी लगाम नहीं लगा पाए हैं। इसके कारण तपती गर्मी में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। शनिवार को भी जगह-जगह हुए फॉल्ट के कारण चार से पांच घंटे तक लगभग 20 मोहल्लों की बिजली गुल रही। बिजली गुल रहने के कारण हजारों उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
पिछले दिनों एमडी ने भी घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने पर हापुड़ डिविजन प्रथम के चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे, लेकिन इसके बाद भी कटौती थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार की सुबह 11 बजे तक लगभग 20 मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति चार से पांच घंटे तक बंद रही। इसकी वजह जर्जर तारों का जगह-जगह से टूटना है। जबकि, मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील को 20 और गांवों को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति देने के निर्देश हैं। इसके बाद भी लोगों को समय से आपूर्ति नहीं मिल रही है।
-- --
इन क्षेत्रों की गुल रही बिजली--
कोठी गेट, मोती कालोनी, गोपीपुरा, निवाजीपुरा, रघुवीर गंज, आर्य नगर, कोटला सादात, फूलगढ़ी, रामगढ़ी, पन्नापुरी, भगवानपुरी, लज्जापुरी, सोटावाली, भीमनगर, आवास विकास कॉलोनी, गांधी विहार, मेरठ गेट पुलिस चौकी क्षेत्र, तगासराय आदि मोहल्लों की आपूर्ति बंद रही। इस कारण लगभग 25 हजार उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
-- --
गर्मी में हांफ रहे ट्रांसफार्मर
शनिवार को भी तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस गर्मी में ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के कोई उपाय ऊर्जा निगम के अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड होकर फुंक रहे हैं। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार की सुबह तक करीब 10 ट्रांसफार्मर फुंके हैं। इसके अलावा 110 से अधिक स्थानों पर जर्जर तार टूटे हैं। गर्मी के कारण तार जोड़ने में भी लाइनमैनों को परेशानी हो रही है। क्योंकि वह ग्लब्स और जूतों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।
-- --
ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती की होगी निगरानी--
निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर एमडी ने निर्देश जारी किए हैं। जिसमें पीक आवर्स में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती की निगरानी करने, पहले से तय शटडाउन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अनुरक्षण के अभाव में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए प्रतिदिन जांच व अनुरक्षण का कार्य सुनिश्चित कराया जाए।
-- --
यह कहते हैं अधिकारी--
जिन स्थानों पर तार टूटे हुए हैं। उन्हें तुरंत जुड़वाने का कार्य तेजी से कराया गया है। कहीं देरी से आपूर्ति शुरू हुई है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।- अवनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता
-- -- -- -
विज्ञापन
पिछले दिनों एमडी ने भी घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने पर हापुड़ डिविजन प्रथम के चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे, लेकिन इसके बाद भी कटौती थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार की सुबह 11 बजे तक लगभग 20 मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति चार से पांच घंटे तक बंद रही। इसकी वजह जर्जर तारों का जगह-जगह से टूटना है। जबकि, मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील को 20 और गांवों को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति देने के निर्देश हैं। इसके बाद भी लोगों को समय से आपूर्ति नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों की गुल रही बिजली
कोठी गेट, मोती कालोनी, गोपीपुरा, निवाजीपुरा, रघुवीर गंज, आर्य नगर, कोटला सादात, फूलगढ़ी, रामगढ़ी, पन्नापुरी, भगवानपुरी, लज्जापुरी, सोटावाली, भीमनगर, आवास विकास कॉलोनी, गांधी विहार, मेरठ गेट पुलिस चौकी क्षेत्र, तगासराय आदि मोहल्लों की आपूर्ति बंद रही। इस कारण लगभग 25 हजार उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
गर्मी में हांफ रहे ट्रांसफार्मर
शनिवार को भी तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस गर्मी में ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के कोई उपाय ऊर्जा निगम के अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड होकर फुंक रहे हैं। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार की सुबह तक करीब 10 ट्रांसफार्मर फुंके हैं। इसके अलावा 110 से अधिक स्थानों पर जर्जर तार टूटे हैं। गर्मी के कारण तार जोड़ने में भी लाइनमैनों को परेशानी हो रही है। क्योंकि वह ग्लब्स और जूतों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती की होगी निगरानी
निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर एमडी ने निर्देश जारी किए हैं। जिसमें पीक आवर्स में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती की निगरानी करने, पहले से तय शटडाउन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अनुरक्षण के अभाव में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए प्रतिदिन जांच व अनुरक्षण का कार्य सुनिश्चित कराया जाए।
यह कहते हैं अधिकारी