फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   electric wire stolen

Hapur News: 15 खंभों से विद्युत लाइन चोरी

Sat, 03 Feb 2024 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 03 Feb 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
electric wire stolen
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में बिजली के तार चोरी होने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। गांव हिरनपुरा के जंगल से चोरों ने 15 खंभों की लाइन चोरी कर ली है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र में पिछले करीब डेढ़ माह से बिजली के लाइन चोरी होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार की रात भी चोरों ने गांव हिरनपुरा के जंगल से 15 खंभों से बिजली के तार चोरी किए। किसानों का कहना है कि चोरों ने इस लाइन को करीब 12 बजे काटने का प्रयास किया, लेकिन फाल्ट होने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। उसके बाद करीब चार बजे के बाद फिर से फाल्ट हुआ और चोर तार चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी गांव दौताई-मानकचौक के जंगल से तार चोरी हो चुके हैं। चोरी की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले की जांच की रही है। जल्द ही बिजली तार चोरों गिरोह के सदस्यों को पकड़ कर घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed