फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   election of sehkari samiti

Hapur News: नौ समितियों के सभापति और उपसभापति चुने

Thu, 07 Aug 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 07 Aug 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
election of sehkari samiti
हापुड़। जिले की नौ बी पैक्स समितियों में सभापति और उपसभापति के चुनाव को लेकर दो समितियों पर मतदान हुआ। जबकि सात समितियों पर निर्विरोध चयन किया गया। जिन दो समितियों पर मतदान हुआ, वहां भी मुकाबला एक तरफा देखने को मिला। साथ ही एक समिति पर सभापति पद के लिए आए दो पर्चे निरस्त होने से तीसरे प्रत्याशी की जीत आसान हो गई।
विज्ञापन


अपर जिला सहकारी अधिकारी कुमार संजय ने बताया कि गिरधरपुर तुमरैल समिति में सभापति पद के लिए प्रवीण कुमार और कुलदीप के बीच चुनाव हुआ। इसमें प्रवीण कुमार को छह और कुलदीप को दो वोट मिले। मतदान की गणना के बाद प्रवीण को सभापति चुना गया। उप सभापति पद पर भूपेंद्र तोमर को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन


गोहरा समिति में सभापति के पद पर किरणपाल और श्रीपाल के बीच चुनाव हुआ। इसमें किरणपाल को छह और श्रीपाल को दो डायरेक्टरों के वोट मिले। किरणपाल को सभापति घोषित किया गया। इसी समिति के लिए उपसभापति के पद पर चुनाव में कर्मवीर सिंह को छह और विनेश को दो वोट मिले। कर्मवीर सिंह को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदरपुर काकोड़ी समिति में सभापति पद पर यशपाल सिंह को निर्विरोध चुना गया। उप सभापति पद पर राजवीर सिंह को चुना गया। इस पद पर भीम सिंह ने पर्चा दाखिल किया था, लेकिन फिर पर्चा वापस ले लिया। जिस पर राजवीर सिंह को उपसभापति घोषित कर दिया गया।

मुजफ्फरा बागड़पुर समिति का चुनाव दिलचस्प रहा। यहां सभापति पद पर करतार, ज्ञान सिंह और ओमकार सिंह ने पर्चा दाखिल किया, लेकिन ज्ञान सिंह और ओमकार एक दूसरे के अनुमोदक बन गए, जो नहीं हो सकता। ऐसे में दोनों के पर्चे निरस्त कर दिए गए, यहां करतार सिंह को सभापति घोषित किया। कनक को निर्विरोध उप सभापति चुना गया।

हापुड़ पश्चिमी में उदयवीर सिंह को निर्विरोध सभापति, अनुशील चौधरी को उप सभापति चुना गया। नली हुसैनपुर समिति के लिए मनोज कुमार को सभापति और बीना को उप सभापति चुना गया, यहां भी चुनाव निर्विरोध हुआ। अल्लीपुर समिति में सोनू को सभापति और पुरुषोत्तम को उप सभापति चुना गया, यहां निर्विरोध चुना हुआ। फतेहपुर मतनौरा समिति में गौतम सिंह को निर्विरोध सभापति और हरेंद्र को उप सभापति चुना गया। अच्छेजा समिति में योगेश कुमार को सभापति और विपिन कुमार को उप सभापति चुना गया, यहां भी चुनाव निर्विरोध हुआ।


शांतिपूर्वक संपन्न हुआ चुनाव

जिले की 9 समितियों पर सभापति और उप सभापति के लिए चुनाव शांतिपूर्वक हुआ। दो समितियों पर मतदान से पदाधिकारी चुने गए, जबकि सात समितियों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। - कुमार संजय, अपर जिला सहकारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed