{"_id":"6a8dd128c3863c719d0da287","slug":"elderly-women-will-get-free-travel-facilities-on-roadways-buses-hapur-news-c-135-1-hpr1003-147250-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। परिवहन निगम की बसों में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। लखनऊ में इस योजना की शुरुआत बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। जिला मुख्यालय पर भी करीब 500 महिलाओं को इसका प्रसारण दिखाया जाएगा।
जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री के साथ तीनों विधानसभा क्षेत्र के विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण महिलाओं को दिखाया जाएगा। हापुड़, सिंभावली, धौलाना से दो-दो बसें और रघुनाथपुर, सरावा से एक-एक बस सुबह नौ बजे महिलाओं को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचेंगी। कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी महिलाओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा, इस दौरान महिलाओं को निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि महिलाओं को जिला मुख्यालय तक पहुंचाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से परिवहन निगम की बसों का संचालन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए सभी कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। सुबह 10:30 बजे से जिला मुख्यालय पर जिलेभर से 500 महिलाएं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखेंगी। इसके बाद से बुजुर्ग महिलाओं को निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।