फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   elder committee and bar agree for election

Hapur News: एल्डर्स कमेटी हुई राजी, चुनाव अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Mon, 25 Sep 2023 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 25 Sep 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
elder committee and bar agree for election
हापुड़। हापुड़ बार एसोएिशन और एल्डर्स कमेटी के बीच चल रही तकरार सोमवार को समाप्त हो गई। जनरल बॉडी की बैठक में एल्डर्स कमेटी ने पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव अनिनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। अब अधिवक्ता महासम्मेलन की तैयारियों में जुट गए हैं। अधिवक्तओं ने रोजाना की तरह सोमवार को भी धरना-प्रदर्शन किया। कचहरी में सभी का प्रवेश बंद रहा। कई जिलों के अधिवक्ताओं ने हापुड़ पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन


सोमवार को हुई जनरल बॉडी की बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने आंदोलन को और अधिक मजबूती से चलाने व चुनाव न कराने का समर्थन किया। अधिवक्ताओं के रुख को भांपते हुए एल्डर्स कमेटी बैकफुट पर आ गई और चुनाव को स्थगित करने की घोषणा कर दी। बैठक में इस फैसले का अधिवक्ताओं ने समर्थन किया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि बार एसोसिएशन के अधिकांश अधिवक्ता चुनाव न कराने का समर्थन कर रहे थे। इसलिए चुनाव अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के समाप्त होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को मामले से अवगत कराने के लिए पत्र भेज दिया गया है। बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ताओं ने बैठक में आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि महासम्मेलन की तैयारी की जा रही है। देश भर के अधिवक्ताओं को निमंत्रण भेजा जा रहा है।
विज्ञापन




बार काउंसिल के अध्यक्ष बोले अभी नहीं मिली है सूचना

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ का कहना है कि उन्हें चुनाव स्थगित होने की फिलहाल जानकारी नहीं है। बिना किसी ठोस कारण के चुनाव को स्थगित नहीं किया जा सकता है। पत्र प्राप्त होने के बाद उसमें जो परिस्थितियां दर्शाई गई होंगी, उनके आधार पर काउंसिल आगे की विधिक कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



28 दिन बाद हुआ रजिस्ट्री कार्यालय में हुआ किरायानामा

वकीलों के आंदोलन के कारण रजिस्ट्री कार्यालय में पिछले 28 दिन से एक भी बैनामा नहीं हुआ था। सोमवार को एक पेट्रोल पंप की भूमि को किराये पर लेने के लिए किरायानामा दाखिल हुआ। हालांकि बैनामे के लिए कोई क्रेता विक्रेता नहीं पहुंचा। डीएम ने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को शनिवार से कार्यालय में उपस्थित रहने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed