फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   elder comittee and bar association

Hapur News: एल्डर कमेटी ने की बार चुनाव की घोषणा, विरोध में उतरी एसोसिएशन

Thu, 12 Sep 2024 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 12 Sep 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
elder comittee and bar association
हापुड़। बार एसोसिएशन वर्ष 2024-25 के चुनाव को लेकर एल्डर कमेटी व बार एसोसिएशन के पदाधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। जहां एल्डर कमेटी ने बैठक कर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि 18 अक्तूबर घोषित कर दिए है। वहीं बार एसोसिएशन का कहना है कि एल्डर कमेटी काफी समय पहले ही भंग कर दी गई थी। इसलिए उसके द्वारा घोषित की गई तिथि का कोई मायने नहीं है।
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा ने पत्र जारी करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन की वर्ष 2024-25 की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर एल्डर कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि बार एसोसिएशन 2024-25 की कार्यकारिणी का चुनाव 18 अक्तूूबर 2024 को कराया जाएगा। कार्यकारिणी का कार्यकाल 11 अक्तूबर को समाप्त हो रहा है, ऐसे में यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


वहीं बार एसोसिएशन इस पत्र के जारी होते ही विरोध में आ गई। एसोसिएशन के सचिव विकास कुमार त्यागी का कहना है कि एल्डर कमेटी को काफी समय पहले ही भंग कर दिया गया था। इसलिए उसके द्वारा बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि घोषित करने के कोई मायने नहीं है। उन्होंने कहा बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शीघ्र एक आम बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें नई एल्डर कमेटी का गठन किया जाएगा। नई एल्डर कमेटी जो निर्णय लेगी वह सर्व मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed