{"_id":"58d53fd84f1c1bb6681a6eb7","slug":"eight-years-later-sent-electricity-bill-60-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल बाद भेजा 60 हजार का बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल बाद भेजा 60 हजार का बिजली बिल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
बिजली बिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ वर्ष पहले मकान बेचने और विद्युत निगम अफसरों को कनेक्शन काटने के लिए कई बार शिकायती पत्र देने के बावजूद मजीदपुरा निवासी एक परिवार को 60 हजार रुपये का बिजली बिल भेजा गया है।
विज्ञापन
परेशान पूर्व मकान मालिक ने डीएम से शिकायत की और पावर कारपोरेशन के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। डीएम कार्यालय पर शिकायत करने पहुंचे हापुड़ सिटी के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी नौशाद और
विज्ञापन
उसकी पत्नी ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व उन्होंने अपना मकान बेच दिया था। विद्युत निगम के अफसरों को कई बार कनेक्शन काटने के संबंध में लिखित में प्रार्थना पत्र भी दिया गया। अफसरों ने कनेक्शन काट दिए जाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब पावर कारपोरेशन की ओर से 60 हजार रुपये बकायेदारी का बिल मिला है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। ऐसे में इतनी रकम का बिल आने से उनकी चिंता बढ़ गई है। पीड़ितों ने डीएम से शिकायत कर राहत की गुहार लगाई है।
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।