फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   eight-year-old girl fell into Ganga while selling fish feed at Brajghat

गंगा में गिरी शीतल: भाई संग बेच रही थी मछलियों को खिलाने वाली गोली, तेज बहाव में हो गई लापता

Fri, 27 Feb 2026 05:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रजघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रजघाट Published by: विकास कुमार Updated Fri, 27 Feb 2026 05:58 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि बच्ची नाव से उतरते समय फिसलकर सीधे गंगा में गिर गई थी।

विज्ञापन
eight-year-old girl fell into Ganga while selling fish feed at Brajghat
शीतल और उसकी तलाश में जुटे खोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित ब्रजघाट के गंगा तट पर गुरुवार को मछलियों का दाना बेचने आई आठ वर्षीय बच्ची अचानक गंगा नदी में गिर गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस और गोताखोरों की टीम बच्ची की तलाश में लगातार जुटी हुई है।

विज्ञापन

भाई के साथ गई थी मछलियों की गोली बेचने
पुलिस के अनुसार शीतल (8) पुत्री हेतराम निवासी कुष्ठ आश्रम ब्रजघाट, अपने भाई दीपचंद के साथ गंगा घाट पर श्रद्धालुओं को मछलियों की गोली (दाना) बेचने आई थी। घाट पर खड़ी नावों से उतरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से बच्ची अचानक गंगा नदी में जा गिरी और तेज बहाव में लापता हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी
घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि बच्ची नाव से उतरते समय फिसलकर सीधे गंगा में गिर गई थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल गोताखोरों को बुलाकर सर्च अभियान शुरू कराया। देर शाम तक गोताखोर गंगा में बच्ची की तलाश करते रहे। 

विज्ञापन

सुरक्षा बढ़ाने की मांग
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घाट पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोगों ने घाटों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने व बच्चों की आवाजाही पर निगरानी रखने की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि पुलिस और गोताखोरों द्वारा बच्ची की खोज के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटैज से स्पष्ट हो रहा है, नाव से बच्ची गंगा में गिरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed