{"_id":"57dec2384f1c1b4f63a8248b","slug":"effortlessly-seed-potatoes-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना झंझट के आलू बीज चाहिए तो कराएं रजिस्ट्रेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना झंझट के आलू बीज चाहिए तो कराएं रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
बढ़ रही है आलू की कीमत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को परेशानी से बचाने के लिए उद्यान विभाग ने इस बार आलू के बीज लेने के इच्छुक किसानों को जल्द विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने की हिदायत दी है। इस बार उद्यान विभाग बीज का वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर करेगा। पिछले साल किल्लत के चलते किसानों को बीज के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी थी।
विज्ञापन
दरअसल, जिले में बड़े पैमाने पर आलू की खेती की जाती है। उद्यान विभाग किसानों को अच्छी गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराता है। इसलिए सीजन में किसानों को परेशानी होती है। अफसरों को बीज की डिमांड का अंदेशा नहीं होने के चलते पर्याप्त मात्रा में बीज आवंटित नहीं हो पाता है। ऐसे में किसानों को जरूरत के हिसाब से बीज नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
वर्ष 2014 में भारी भीड़ के चलते किसानों को बीज के लिए लकी ड्रॉ निकालना पड़ा था। इस बार ऐसे हालात से बचाने के लिए उद्यान विभाग ने पहल की है। इस बार किसान विभाग में रजिस्ट्रेेशन करा जरूरत के हिसाब से बीज की डिमांड कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानिया ने बताया कि बीज का वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इसलिए किसान बीज की डिमांड उन्हें नोट करा दें ताकि शासनस्तर से पर्याप्त बीज मंगवाया जा सके।