{"_id":"6ad65acb1183143a510d00d1","slug":"dussehra-is-today-hapur-news-c-135-1-hpr1001-150672-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दशहरा आज, गढ़ दिल्ली रोड पर शाम से ही नहीं चलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दशहरा आज, गढ़ दिल्ली रोड पर शाम से ही नहीं चलेंगे वाहन
विज्ञापन
हापुड़ के रामलीला मैदान में खड़े रावण, कुम्भकरण और मेघनाद के पुतले। संवाद
हापुड़। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। रामलीला मैदानों में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों के दहन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हापुड़ में 65 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन बुधवार तड़के चार बजे होगा, जबकि पिलखुवा, गढ़ और ब्रजघाट में भी देर रात पुतले जलाए जाएंगे। पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का कड़ा पहरा लगाया है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू कर तीन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
मंगलवार दोपहर बाद से हापुड़ के रामलीला मैदान में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो जाएगी। हापुड़ शहर के अलावा आसपास के गांवों से भी हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस को यहां विशेष तैयारी करनी पड़ती है। एएसपी महेश कुमार ने बताया कि मेले के आसपास करीब 50 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी सादी वर्दी में तैनात रहेंगी।
एंटी रोमियो स्वायड भी पूरी तरह से एक्टिव रहेगा। जिला यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि भारी वाहनों को मंगलवार शाम चार बजे और गैर जरूरी हल्के वाहनों को शाम छह बजे से शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मेरठ तिराहे से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले मार्ग पर विशेष एहतियात बरती जाएगी। इसके अलावा मेले में पुलिसबल तैनात रहेगा। इस दौरान लोगों को पुतले से उचित दूरी पर रखा जाएगा। इसके लिए बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
यह है रूट डायवर्जन का प्लान
0 दिल्ली/ गाजियाबाद की ओर से मेरठ को जाने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहन निजामपुर तिराहा से सोना पेट्रोल पंप, ततारपुर चौराहा से टियाला फ्लाईओवर होते हुए मेरठ की ओर को जाएंगे।
0 बुलंदशहर की ओर से मेरठ को जाने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहन सोना पेट्रोल पंप से ततारपुर चौराहा से टियाला फ्लाईओवर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
0 गढ़मुक्तेश्वर की ओर से गाजियाबाद/ दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहन ततारपुर चौराहा से बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
0 मेरठ की ओर से गाजियाबाद/ बुलंदशहर की ओर जाने वाले हल्के व भारी वाहन साइलो द्वितीय से टियाला पुल, ततारपुर चौराहा बाइपास होते हुए जाएंगे।
तीन स्थानों पर बनाई गई पार्किंग
व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने तीन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। दिल्ली की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को दिल्ली रोड स्थित एसएसवी कॉलेज के मैदान में पार्क करेंगे। वहीं गढ़मुक्तेश्वर व बुलंदशहर रोड की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को नगर पालिका के मैदान में पार्क करेंगे। जबकि दिल्ली रोड की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को हापुड़ डिपो के सामने स्थित स्कूल में पार्क करेंगे।
दोपहर 12:50 से 3:06 बजे तक पूजन का शुभ मुहूर्त
हापुड़। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अध्यक्ष पंडित केसी पांडेय, पंडित संतोष तिवारी ने बताया कि धर्मग्रंथों के अनुसार विजयदशमी के दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार कर धर्म की स्थापना की थी। इसलिए यह पर्व अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि दशमी तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 12:50 बजे प्रारंभ होकर 21 अक्तूबर को दोपहर बाद 2:12 बजे तक रहेगी। इसलिए दोपहर 12:50 बजे से विजयदशमी पूजन किया जाएगा और दोपहर 3:06 बजे तक पूजन का शुभ मुहूर्त रहेगा। श्रवण नक्षत्र 20 अक्तूबर को शाम 6:02 बजे तक है।
शमी और शस्त्र पूजन का विशेष महत्व
विजयादशमी विजय, सफलता और समृद्धि का पर्व है। इस दिन शस्त्र पूजन, शमी व अपराजिता वृक्ष की पूजा और नीलकंठ पक्षी के दर्शन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। शत्रुओं पर विजय और सफलता की कामना के लिए शमी वृक्ष की पूजा के बाद सीमोल्लंघन करने की परंपरा भी है। परंपरा के अनुसार दशहरे की शाम नए वस्त्र धारण कर बड़ों का आशीर्वाद लेने और एक-दूसरे को उपहार भेंट करने की भी परंपरा है।
देर रात होगा रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में दशहरा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रामलीला मैदान में रावण का 65 फुट ऊंचा पुतला स्थापित किया गया है। इसका बुधवार तड़के चार बजे दहन किया जाएगा। श्री रामलीला समिति, हापुड़ के प्रधान विनोद वर्मा ने बताया कि पुतलों का दहन भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे कलाकार तीर मारकर बुधवार तड़के सुबह चार बजे करेंगे। रावण का पुतला 65 फुट, कुंभकरण का 60 फुट और मेघनाद का पुतला 55 फुट ऊंचा है।
पिलखुवा में देर रात एक बजे होगा दहन
श्री रामलीला समिति के मेलाधिकारी अखिलेश मित्तल ने बताया कि रामलीला में होने वाले रावण का पुतला 60 फुट ऊंचा स्थापित किया गया है। वहीं, मेघनाथ का पुतला 55 फुट ऊंचा है। यहां पर रावण के पुतले का मंगलवार देर रात एक बजे किया जाएगा।
गढ़ में रात दो बजे होगा पुतला दहन
गढ़ नगर रामलीला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णुदत्त नागर ने बताया कि रावण पुतला दहन देर रात दो बजे होगा। ब्रजघाट रामलीला समिति के अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने बताया कि रावण व अन्य पुतलों का दहन रात करीब 1.30 बजे किया जाएगा।