फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dumper smashed cycle men

Hapur News: डंपर की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत, परिजनों का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
dumper smashed cycle men
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर में गंगा एक्सप्रेसवे की साइट पर मिट्टी डालने जा रहे डंपर ने एक साइकिल सवार व्यक्ति को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान परिजनों ने करीब एक घंटे तक शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया, लेकिन पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पूठ निवासी दीपचंद (58) किसी कार्य से आलमनगर की तरफ आया हुआ था। वहां से वापस लौटने के दौरान पूठ मार्ग पर सामने से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने दीपचंद को टक्कर मार दी, जिसके चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीण एकत्र होकर घटना स्थल पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरि कुमार ने मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। करीब एक घंटा बीतने के बाद पुलिस ने परिजनों को डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष हरि कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डंपर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया गया है, मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed