{"_id":"58adb9774f1c1b0953b25086","slug":"due-to-the-two-lane-highway-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण के चलते हाईवे किया टू लेन, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण के चलते हाईवे किया टू लेन, लगा जाम
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 22 Feb 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिक्स लेन निर्माण कार्य के चलते बुधवार दोपहर नेेशनल हाईवे को टू लेन कर दिया गया। इस दौरान मारवाड़ चौकी के पास जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे लगे जाम में फंसकर सैकड़ों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। पिलखुवा में इन दिनों सिक्स लेन हाईवे निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते बुधवार दोपहर हाईवे को टू लेन कर दिया गया। इस दौरान मारवाड़ चौकी के पास हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन
जल्दी वाहनों को निकालने के चक्कर में कई वाहनों के चालकों की आपस में कहासुनी भी हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने जाम खुलवाना शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे बाद कड़ी मशक्कत कर पुलिस जाम खुलवा सकी।
विज्ञापन
कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते दोपहर में हाईवे को टू लेन किया गया था। टू लेन होने के कारण हाईवे पर जाम लगा था। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।