फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Due to pressure and dispute, Jasvir was attacked with a shovel, accused sent to jail

Hapur News: दबाव और विवाद के चलते जसवीर पर फावड़े से किया था हमला, आरोपी जेल भेजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Due to pressure and dispute, Jasvir was attacked with a shovel, accused sent to jail
कोतवाली पुलिस ने पकड़ा जसवीर का हत्यारोपी। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में अब्दुल्लापुर निवासी जसवीर (35) की हत्या करने वाले आरोपी सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को गांव अब्दुल्लापुर निवासी जसवीर सिंह (35) पुत्र दौलतराम का शव पड़ोसी गांव कल्याणपुर के आम के बाग में मिला था। सीओ ने बताया कि आरोपी जसवीर सिंह के चेहरे, गले और जबाड़े पर गंभीर चोट के कई निशान थे। इसको लेकर जसवीर के पिता दौलतराम ने हत्या आरोप लगाते हुए सुनील, पूरन उर्फ सेंकी, सचिन और गजेंद्र निवासी गांव अब्दुल्लापुर के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि सूचना के आधार पर दबिश देकर पुलिस टीम ने खादर क्षेत्र से सुनील को गिरफ्तार कर लिया। इसको कोतवाली लाकर पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि जसवीर के साथ उसका उठना बैठना था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से जसवीर गलत तरीके से दबाव बना रहा था। जिसका काफी विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी बात को लेकर घटना से पहले खूब गाली गलौज हुई थी। वहीं, आरोपी ने बताया कि शनिवार की शाम को दोनों ने साथ शराब पी, इसके बाद जसवीर नशे में फिर से उस पर अनैतिक कार्य का दबाव बनाने लगा। जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने फावड़े से हमला कर जसवीर को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि आरोपी के बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया फावड़ा बरामद किया गया है और उसको न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी सुनील निवासी अब्दुल्लापुर को जेल भेज दिया गया है।

-- परिजनों में कोहराम मचा

तीन बच्चों के पिता की मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, आरोपियों की हरकत से गांव में रोष है। परिजनों का कहना है कि जसवीर के हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए।


-- काफी समय से मित्र थे सुनील और जसवीर

ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारोपी सुनील पिछले कई सालों से जसवीर से मित्रता थी। अचानक इस तरह हत्या होना लोगों को संदेह में डाल रहा है।

-- निष्पक्ष जांच करे पुलिस

मृतक के परिजनों का कहना है कि जो अन्य तीन नामजद है, उनको गिरफ्तार करे और जेल भेजे। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिससे हत्यारोपियों को फांसी की सजा हो सके।

-- बोले अधिकारी

आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। वहीं, अन्य की तलाश की जा रही है, गंभीरता से जांच कराई जाएगी।-- स्तुति सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed