फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Drinking water pipeline burst, waterlogging at intersection

Hapur News: पेयजल पाइपलाइन फटी, चौराहे पर हुआ जलभराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Drinking water pipeline burst, waterlogging at intersection
पिलखुवा। शहर के परतापुर चौराहे पर पेयजल पाइपलाइन फटने से सड़क पर भारी जलभराव हो गया। पाइपलाइन से लगातार तेज बहाव के साथ पानी निकलता रहा। इससे हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो गया। देखते ही देखते सड़क पर पानी भर गया और पूरा क्षेत्र तालाब जैसा नजर आने लगा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी हुई। कई जगह फिसलन होने से लोग गिरने से बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

शहर का परतापुर चौराहा इन दिनों पेयजल पाइपलाइन फटने के कारण स्थानीय दुकानदारों और निवासियों के अलावा वहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। मौके पर मौजूद राजेंद्र और सुभाष ने बताया कि काफी देर तक पानी यूं ही बहता रहा, लेकिन समय पर कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि पानी की बर्बादी के साथ-साथ आसपास के इलाके की जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई। लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा, जिससे नाराजगी बढ़ गई। सूचना मिलने के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि पाइपलाइन फटने से वहां के लोगों को कितनी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ईओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि लीकेज की सूचना मिलते ही टीम को भेज दिया गया था। जल्द ही मरम्मत कर आपूर्ति पूरी तरह सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed