{"_id":"579e32744f1c1bdc762b8c3b","slug":"dragon-pet-dog-swallowed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजगर ने कुत्ते को निगला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजगर ने कुत्ते को निगला
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
pythons
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोनी गांव में पालतू कुत्ते को अजगर के निगल जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। काफी देर बाद अजगर जंगल में लापता हो गया।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र के सलोनी गांव के वृद्धा आश्रम में सुरक्षा की लिहाज से रखे गए कुत्ते को पास के जंगल से आए अजगर निगल गया। कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर रणवीर और धनीराम ने शोर मचाया। इसके बाद आश्रम संचालक हरेंद्र चौधरी और पड़ोसी भाजपा मंडल महामंत्री सुनील लोधी समेत दर्जनों लोग मौके पर आ गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। इतने देर में विशालकाय अजगर पलटी मारता हुआ जंगल में गायब हो गया। प्रभारी रेंजर अशोक चौधरी का कहना है कि विभागीय टीम से खोजबीन कराकर अजगर को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन