{"_id":"570fb62b4f1c1b74304a6ab8","slug":"dr-ambedkar-has-given-new-direction-to-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. अंबेडकर ने दी समाज को नई दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. अंबेडकर ने दी समाज को नई दिशा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 14 Apr 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनैतिक दलों और अनेक संगठनों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकालकर डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजली दी गई। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र कुमार ने मेरठ रोड तिराहा स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को नई दिशा प्रदान की। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजयपाल आढ़ती, प्रवीन प्रधान, वेद प्रकाश मित्तल, सुनिल कुमार, अनिल कुमार, राकेश कुमार आदि ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भी मेरठ रोड तिराहा स्थित अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को श्रद्धांजली दी। विधायक गजराज सिंह, शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा, महासचिव विजय गोयल, हरीश सूरी, रामप्रसाद जाटव, भगवान दास गौतम, एजाज आदि रहे।
विज्ञापन
सपा ने भी जिला कार्यालय पर डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। व्यापारी नेता संजय अग्रवाल, साजिद चौधरी, पंडित राजेश शर्मा, हसीन चौधरी, संजय यादव, संजय गहलौत आदि रहे। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी, डॉ. मनवीर सिंह, नानकचंद शर्मा, जितेंद्र कुमार, गुलजार, नितिन बाना आदि रहे।
लोक जनशक्ति पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला सचिव जगदीश लाल माकन, शहजाद अब्बासी, मोनू जाटव, दिशांत, आशु जाटव, योगेंद्र कुमार, मौहम्मद जावेद आदि मौजूद रहे।
डॉ. अंबेडकर की जयंती पर लज्जापुरी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मनीष ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जितेंद्र, सुरेंद्र, धर्मवीर, विकास, श्याम सुंदर आदि रहे। जाटव महासभा के अधिकारियों ने शिवपुरी में डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई।
रामलीला मैदान में पालिका सदस्य सुनील पटवारी ने स्टाल लगाकर प्रसाद का वितरण कर पेयजल की व्यवस्था की। अतरपुरा चौपला पर पालिका सदस्य पति ब्रिजेश कुमार बिरजू, संजय सहरनपुरिया ने स्टाल लगाकर प्रसाद का वितरण किया।
भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अर्पित अंबेडकर के नेतृत्व में मेरठ रोड तिराहा स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर बुद्ध वंदना व पुष्प अर्पित कर डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजली दी।
सैनी महासभा के पदाधिकारियोंने मोहल्ला शिवचरनपुरा स्थित महमाई माता मंदिर परिषर के बाहर प्रसाद वितरित किया। राजेंद्र कुमार सैनी, बब्लू सैनी, सतीश सैनी, किशन सैनी, कलवा सैनी आदि मौजूद रहे। बाबूगढ़ टाउन एरिया में बसपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की जयंती मनाई। मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा निकाली। टियाला में ज्योति पुंज महिला एवं ग्राम विकास संस्थान, अखिल भारतीय धनगर पाल महासभा ने भी बाबा साहेब की जयंती मनाई।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस समिति ने शहर के विभिन्न मार्गों पर शोभा यात्रा निकाली। समिति के अध्यक्ष नत्थी सिंह ने शोभा यात्रा का अध्यक्ष अधिवक्ता रमेश चंद्रा को नियुक्त किया।
शोभा यात्रा का शुभारंभ अंबेडकर पुस्तकालय मीनाक्षी रोड से अनिल कुमार सिमरौली वालों ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर समाप्त हुई। शाम को बसपा से हापुड़ विधान सभा सीट से प्रत्याशी आदेश कुमार गुड्डू ने शोभा यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर देवेन्द्र विमल, जतन भड़ाना, दीपचंद सागर, अनवार चौधरी, डा.श्याम कुमार, हितेश मोदी, पारितोष गर्ग, सुनील गौड़, दिनेश एडवोकेट आदि रहे। पिलखुवा में समिति के बैनर तले प्रभात फेरी निकाली गई। शुभारंभ समिति के अध्यक्ष नानक चंद आर्य ने मोहल्ला आर्यनगर से किया। पूर्व अध्यक्ष मनोज सागर, प्रदीप कुमार विमल, सुंदरलाल सभासद, रितेश कुमार रहे।
धौलाना में भी डॉ. अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ग्राम बनोखर में भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य वाईपी सिंह, छात्र व दलित नेता मनोज गौतम, निशांत सिसौदिया, राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिसौदिया, राकेश शर्मा, भाजयुमो पश्चिमी यूपी उपाध्यक्ष प्रदीप तोमर, सुरेंद्र कुमार आदि ने श्रद्धांजलि दी।
बड़ा मोहल्ला स्थित डॉ.बीआर अंबेडकर जन्मोत्सव समिति ने प्रभात फेरी निकाली। भारतीय दलित महासभा के जिलाध्यक्ष दयानंद जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुरीतियों को मिटाने का सफल प्रयास किया।
विभिन्न स्कूलों में भी बाबा साहेब की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। गांव रघुनाथपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कलेक्टर गंज स्थित शिवा पाठशाला, मोहल्ला शिवदयालपुर स्थित मदर टेरेसा मेमोरियल स्कूल, मोहल्ला राजीव विहार स्थित शांति निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी।
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती नगर सहित पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। गढ़, बक्सर सहित कई स्थानों पर महापुरुषों की झांकियों से सुसज्जित भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गढ़ में चौपला मार्ग स्थित अंबेडकर भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
पालिका चेयरमैन संगीता पुरूषोत्तम और नीलम सिंह ने फीता काटकर यात्रा का शुभारंभ किया। सर्वधर्म सद्भाव, भगवान गौतम बुद्ध, संत रविदास, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, मंगल पांडेय सहित विभिन्न महापुरुषों की झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा सुभाष गेट, मीरा रेती, मुख्य बाजार, तहसील रोड, अंबेडकर पार्क, मेरठ रोड सहित कई स्थानों से होकर निकली।
गढ़-चौपला स्थित अंबेडकर पार्क यात्रा का समापन हुआ। इस उपलक्ष्य में केडीएम स्कूल के बच्चों ने मुख्य मार्गों पर प्रभात फेरी भी निकाली। श्री भारती बाल विद्यालय के प्रबंधक शिक्षाविद् डॉ. दिनेश दत्त शर्मा और प्रिंसिपल सुधा शर्मा के नेतृत्व में स्टूडेंट्स ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
आयोजन समिति अध्यक्ष राकेश बैट्री वाले, पूर्व चेयरमैन सोना सिंह, हरीश पुरुषोत्तम, कैलाश चंद, सुनील भारती, शेरसिंह कर्दम, डीपी निषाद, पालिका सदस्य तिलकराम जाटव ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
चेयरमैन संगीता पुरुषोत्तम, कांग्रेस शहराध्यक्ष हरीश पुरुषोत्तम, कांग्रेस जिला प्रवक्ता डॉ.फराहीम, पालिका सदस्य महताब चौधरी, भीष्म यादव, चंद्रशेखर वर्मा, जहीर अहमद, हाफिज जमील ने चौपला स्थित पार्क में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मां भद्रकाली मंदिर में भाजपा और विहिप कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी की।
इसमें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंसिपल सुरेश नागर, आशी-अहाना संस्था की अध्यक्ष ठाकुर शिखा चौहान, नगराध्यक्ष अशोक शर्मा, युवा मोर्चा जिला मंत्री राकेश बजरंगी, डॉ. मगन सिंह, डॉ. हर्षवर्धन आदि ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
सिंभावली के गांव बक्सर में पूर्व बसपा एमएलसी प्रशांत चौधरी, सिखैड़ा में और रझैड़ा में ब्लॉक प्रमुख रविंद्र यादव और ग्राम प्रधान शेखर ने शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया।
डॉ. अंबेडकर सेवा समिति की ओर से अंबेडकर प्रतिमा पर क्षेत्रीय विधायक धर्मेश तोमर ने पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने लोगों को डॉ. अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प दिलाया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सभी वर्गों के हित में संविधान का निर्माण किया था।
मोहल्ला रामनगर में भाजपाइयों ने बाबा साहेब की जयंती मनाई। कार्यक्रम में भाजपा नेता नरेश तोमर, मनोज तोमर, सपट्टर सिंह, शिवओम तोमर, संजीव तोमर, प्रवीन मित्तल, लज्जारानी गर्ग शामिल आदि रहे।
नागरिक चेतना पार्टी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई। पंडित राजन शर्मा, विनोद सैनी, गुलाम सिंह जाटव, विजय पाल कश्यप, मुकेश सिरोही, अजयपाल, सुरेश कुमार, डॉ सुदेश चौधरी और प्रवेश कुमार शामिल रहे।
गांव अहमदनगर नयागांव में कर्मवीर प्रधान ने बसपा कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई। कर्मवीर प्रधान और वर्तमान ग्राम प्रधान रामवती ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने दलित समाज का उत्थान किया था। गांव कांवी में बसपा नेता ग्राम प्रधान राजीव तोमर ने ग्रामीणों के साथ जयंती मनाई।
डॉ .भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर गांव अट्टा में 1600 मीटर दौैड़ का आयोजन किया गया। समिति संस्थापक दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में सुनील कुमार ने प्रथम, शिव कुमार ने द्वितीय और सुरेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवाओं ने दौड़ में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
सर्व समाज कल्याण समिति की ओर से आयोजित दौड़ में बतौर मुख्य अतिथि बाबूगढ़ थानाध्यक्ष विजय सिंह बहादुर मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने बुके व ट्राफी देकर थानाध्यक्ष को सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष गुरदेव सिंह, उपाध्यक्ष बाबूराम, सोहनवीर सिंह, संत सिंह, मनवीर सिंह आदि रहे।