फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dog bite in jain gali

Hapur News: कुत्तों के हमले से लोग परेशान, नहीं हो रही कार्रवाई

Fri, 31 Oct 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 31 Oct 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
dog bite in jain gali
हापुड़। आए दिन शहरवासी कुत्तों के हमले में घायल हो रहे हैं। कोठी गेट के मोहल्ला जैन गली में कुत्तों के आतंक का शिकार कई लोग हो चुके हैं। लोगों की तमाम शिकायतों के बाद भी नगर पालिका के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इस कारण लोग आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से नुकसान झेल रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जैन गली के कई कुत्तों ने कोठी गेट से गुजर रहे कई लोगों पर हमला करके उन्हें काट लिया था। इस कारण लोग घायल भी हुए थे। इसका असर शुक्रवार को भी नजर आया।
विज्ञापन

गलियों में बैठे कुत्तों की दहशत के कारण बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं अकेले घर से नहीं निकल रहे हैं। लगभग हर घर के बाहर कुत्ते बैठे रहते हैं, जो लोगों के घर से निकलते ही उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग कुछ भी खाने-पीने का सामान तक मोहल्ले में लेकर नहीं जा पा रहे हैं। इसी प्रकार का हाल कोठी गेट के अन्य मोहल्लों का भी है। प्रत्येक मोहल्ले में 10 से अधिक आवारा कुत्ते हैं, जो आए दिन लोगों को अपना शिकार बनाकर नुकसान उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अकेले शहर में ही 1500 से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार --
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो लगभग हर एक महीने में आवारा कुत्ते करीब 1500 लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। यह लोग सरकारी अस्पतालों के अलावा अन्य निजी अस्पतालों में भी उपचार करा रहे हैं। इस कारण लोगों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान हो रहा है।
----
20 दिन बाद भी अधिकारियों का नहीं कोई ध्यान --
करीब 20 दिन पहले हुई पालिका की बोर्ड बैठक में कुत्तों के बंध्याकरण और बंदरों को पकड़ने को लेकर प्रस्ताव पास हुआ था। फिर भी पालिका ने कोई कदम नहीं उठाया है। ऐसे में जब तक टेंडर प्रक्रिया नहीं होगी, तब तक कुत्तों के बंध्याकरण का काम शुरू नहीं होगा।
----
दुकानदारों का निकलना तक दुश्वार
फोटो - 31
जैन गली मोहल्ला कोठी गेट पर है। यहीं पर कसेरठ बाजार भी है। आसपास के मोहल्लों में भी कुत्तों की संख्या बढ़ रही है, जो हर दिन लोगों पर हमला करके उन्हें घायल कर रहे हैं। इस पूरे क्षेत्र में अभियान चलाने की जरूरत है। - नितिन वर्मा, दुकानदार
--
शिकायतों पर कार्रवाई की जरूरत
फोटो - 32

कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। पूरे बाजार और आसपास के 10 से अधिक मोहल्लों में कुत्तों का आतंक है। इस कारण लोग बहुत अधिक परेशान हैं। लोगों की इस समस्या का समाधान होना चाहिए।

- नितिन जैन, दुकानदार
----
वर्जन
नगर पालिका के अधिकारियों को कुत्तों को पकड़वाकर उनका बंध्याकरण कराने के आदेश दिए गए हैं। लापरवाही पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। लोगों की समस्या का जल्द समाधान होगा।
- संदीप कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed