फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dog attack on a child and people

Hapur News: दादरी में कुत्ते ने बच्ची समेत 18 लोगों और मवेशियों को काटा

Wed, 15 May 2024 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 15 May 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
dog attack on a child and people
हापुड़। मेरठ रोड स्थित दादरी गांव में खूंखार कुत्ते ने 18 लोगों को बुरी तरह काटा, तीन साल की बच्ची की गर्दन मुहं में दबाकर भागने लगा। बचाने आए लोगों को भी काटकर घायल कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया। कई मवेशियों को भी कुत्ते ने काटा, जिसमें एक की मौत भी हो गई।
विज्ञापन

दादरी निवासी गुलफाम की तीन वर्षीय बेटी अलिशबा घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच एक कुत्ता उस पर झपट पड़ा और गर्दन को मुंह में दबा लिया। बच्ची बेहोश हो गई। उसे बचाने आए गुलफाम के भाई की भी अंगुलियां कुत्ते ने जख्मी कर दीं। इसके बाद रास्ते में जो भी दिखा कुत्ते ने उस पर हमला किया। शबाना का पैर घुटने से टकने तक बुरी तरह फाड़ दिया। इसके अलावा निजामुद्दीन, राशिद, समीम, भूषण, अनुराग, देवेंद्र, अंकित, मोहित समेत 18 से अधिक लोगों को कुत्ते ने काटा। कई मवेशियों पर भी हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि एक मवेशी का बच्चा मर भी गया। गुस्साए ग्रामीणों ने घेराबंदी कर कुत्ते को पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

वहीं, बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, इसमें पता चला कि बच्ची की सांस की नली तक जख्म हुए हैं। लेकिन अस्पताल में इंजेक्शन नहीं होने पर मेरठ रेफर किया गया। वहां भी इंजेक्शन नहीं मिला, बुधवार को परिजन प्राइवेट स्टोर से इंजेक्शन लेकर आए, जो बच्ची को लगाया गया। गांव से अन्य लोग भी बड़ी संख्या में एंटी रेबीज की वैक्सीन लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाल ही में कुत्ता, बंदर काटने के मामले-

* 15 अप्रैल को धौलाना में पांच लोगों को काटा।

* 22 नवंबर को कलक्टर गंज में 14 लोगों को कुत्तों ने काटा।

* 10 सितंबर को भगवानपुरी में कुत्ते ने 12 छात्राओं को काटा।

* 13 जून को हापुड़ में मासूम को कुत्तों ने नौचा।



पांच दिन में 2232 ने लगवाए टीके

तिथि लगे रैबीज के इंजेक्शन

15 मई 562

14 मई 433

13 मई 651

11 मई 387

10 मई 199



कोट -

कुत्ता, बंदर काटने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। रैबीज का इंजेक्शन लगवाने वालों की संख्या में करीब डेढ़ गुने का इजाफा हुआ है। अस्पतालों में पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध है।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed