{"_id":"578ba45c4f1c1b9032c4b6c5","slug":"dm-now-retrofitted-the-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डीएम ने बैठाई जांच, बढ़ी अफसरों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डीएम ने बैठाई जांच, बढ़ी अफसरों की मुश्किलें
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 17 Jul 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
बिजली का मीटर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटर पर ओके की रिपोर्ट के लगाने के बाद उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराने के मामले में अब डीएम ने जांच बैठा दी है। इससे संबंधित अधिकारियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इस संबंध में जांच अधिकारी ने अधीक्षण अभियंता से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
बता दें कि बीती दो जुलाई को बिजली निगम के तीन अफसरों ने गढ़ रोड स्थित एक होटल पर छापामार मीटर पर जांच के बाद ओके की रिपोर्ट लगा दी थी।
शिकायत पर मामले की जांच एमडी स्तर से शुरू होने के निर्देश होते ही संबंधित अधिकारियों ने 13 दिन बाद उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इस संबंध में उपभोक्ता ने एसडीएम कोर्ट में अपील की है।
विज्ञापन
मामले की जांच अधीक्षण अभियंता द्वारा की जा रही थी। जांच से असंतुष्ट इन अफसरों ने सीडीओ से शिकायत कर शोषण का आरोप लगाया था। सीडीओ ने इस मामले से डीएम को अवगत कराया तो डीएम ने अधीक्षण अभियंता से जांच रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन
अब इस मामले में डीएम ने भी जांच बैठा दी है। ऐसे में उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर कराने वाले अफसरों की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। अधीक्षण अभियंता एके त्यागी ने कहा कि इस मामले की जांच वह कर चुके हैं। डीएम कार्यालय से जांच रिपोर्ट मांगी गई थी, जो भेज दी गई है। मामले में डीएम ने जांच बैठा दी है।