Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   DM Kavita Meena reprimanded contractor over slow pace of preparations for Kartik Purnima Ganga Mela

ठेकेदार पर क्यों भड़कीं डीएम मैडम?: बोलीं- क्या है भाई, आज शाम... रोज यही, मुझे नहीं सुनने ये बहाने; वीडियो

Thu, 12 Nov 2026 08:52 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: विकास कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 08:52 PM IST
सार

डीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब कल ही यह साफ कर दिया गया था कि बुधवार शाम तक सभी काम पूरे हो जाने चाहिए, तो फिर काम समय पर क्यों नहीं हुआ? रोज-रोज के बहाने अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। 

विज्ञापन
DM Kavita Meena reprimanded contractor over slow pace of preparations for Kartik Purnima Ganga Mela
ठेकेदार पर भड़कीं डीएम किरन मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियों में लापरवाही और सुस्ती बरते जाने पर जिलाधिकारी (डीएम) कविता मीणा का गुस्सा ठेकेदार पर फूट पड़ा। मेला क्षेत्र के खादर इलाके में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं डीएम ने अधूरे कार्यों और लगातार बहानेबाजी करने पर ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन


Trending Videos

रोज-रोज के बहाने अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे
निरीक्षण के दौरान डीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब कल ही यह साफ कर दिया गया था कि बुधवार शाम तक सभी काम पूरे हो जाने चाहिए, तो फिर काम समय पर क्यों नहीं हुआ? रोज-रोज के बहाने अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस पूरी निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रुति शर्मा और जिला पंचायत के अन्य जिम्मेदार अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण करने आएंगे सीएम योगी
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी शनिवार को गढ़ पहुंचने का कार्यक्रम संभावित है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और तैयारियों को युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है। सीएम योगी यहां मेला क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के साथ-साथ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी करेंगे। प्रशासन की यही कोशिश है कि श्रद्धालुओं के आने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद कर ली जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed