फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   DM furious after seeing potholes on Kanwar Marg

Hapur News: कांवड़ मार्ग पर गड्ढे देख भड़कीं डीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
DM furious after seeing potholes on Kanwar Marg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सीएम योगी ने बुधवार को जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर कांवड़ से संबंधित तैयारियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश के बाद डीएम ने सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग समेत एनएचएआई अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया और गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।
बुधवार को डीएम प्रेरणा शर्मा ने एसडीएम गढ़ अंकित कुमार वर्मा, सीओ आशुतोष शिवम के साथ गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में पहुंचकर कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। डीएम ने सबसे पहले स्याना रोड पर पहुंचकर गड्ढों में तब्दील सड़कों को देखा, जहां पर एनएचएआई टीम सड़क पर काम करती मिली। डीएम ने गांव कल्याणपुर मंदिर मार्ग, मेरठ मार्ग और सिंभावली में अनुपूर डिबाई मार्ग की नहर पटरी का निरीक्षण किया। मार्ग को देखकर डीएम ने सख्त अंदाज में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। डीए ने कहा कि यदि दो दिन के भीतर सड़कों की मरम्मत नहीं होती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि ब्रजघाट गंगा में आने वाले शिवभक्तों के लिए पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

-- लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज--
डीएम ने कहा है कि पिछले एक महीने से कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी की जा रही है। लगातार प्लानिंग भी की जा रही है। यदि कांवड़ यात्रा में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए जल निगम, ऊर्जा निगम, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग समेत अन्य विभागों के अफसरों को सही ढंग से कार्य करने के लिए आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि चार जुलाई से पहले नेशनल हाईवे वन वे कर दिया जाएगा। वहीं, नेशनल हाईवे पर अनावश्यक कटों को बंद कराया जा रहा है। इसके अलावा गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएसी वाहिनी समेत गोताखोरों की व्यवस्था कराई जा रही है। साथ ही पुलिस लगातार ब्रजघाट में गंगा तट पर गश्त करेगी, जिससे कांवड़ियों के साथ कोई घटना न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed