{"_id":"577be8534f1c1b5f1b7f9ab8","slug":"dm-and-sp-of-the-oversight-idgaah","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी ने ईदगाह का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसपी ने ईदगाह का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
नमाज पढ़ते रोजेदार ।
- फोटो : अमर उजाला
ईद के त्योहार के मद्देनजर मंगलवार को आला अफसरों ने बुलंदशहर रोड स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम और एसपी ने ईदगाह की साफ-सफाई और रोशनी की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही ईद की नमाज के दौरान ईदगाह के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए।
एम अनिल ढींगरा ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसके मिश्रा को निर्देश दिए कि ईद के दिन ईदगाह के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। साथ ही मार्ग की व्यवस्था भी सही होनी चाहिए। एसपी अलंकृता सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ईद के दिन बुलंदशहर रोड पर दो घंटे के लिए वाहनों की आवाजाही बंद की जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राजनीश राय, एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।