फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dj owner died

Hapur News: डीजे की तेज आवाज से गिरा छज्जा, संचालक की मौत

Sat, 08 Mar 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 08 Mar 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
dj owner died
सिंभावली। गांव भोवापुर में कुआं पूजन के दौरान डीजे की तेज आवाज से मकान का जर्जर छज्जा ढह गया। जिसके मलबे की चपेट में आकर डीजे संचालक अमरजीत उर्फ परमजीत (23) निवासी बक्सर की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी अमरजीत उर्फ परमजीत डीजे का संचालन करते थे। जो शुक्रवार को गांव भोवापुर में अपने दोस्त के घर कुआं पूजन में डीजे लेकर गए थे। रात को परिजन और अन्य लोग डीजे पर नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान डीजे की आवाज से मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। नीचे खड़े अमरजीत मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोस्त और उसके परिजनों ने अमरजीत को हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed