फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Divisional Subroto Cup football match.

सुब्रतो कप मंडलीय फुटबाल मैच

Fri, 05 Aug 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 05 Aug 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
Divisional Subroto Cup football match.
सुब्रतो मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

एसएसवी इंटर कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को एक दिवसीय सुब्रतो मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें चार जिलों की पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-17 वर्ग में हापुड़ ने मेरठ से और अंडर-14 में बुलंदशहर ने हापुड़ से मैच जीत लिया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक आनंद प्रकाश आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को शिक्षण कार्य के साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों से छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है,
विज्ञापन


साथ ही छात्रों में साहस, सहकारिता, सामूहिक जीवन, संगठन की भावना का भी विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन कालेज के क्रीड़ा प्रशिक्षक सोमेंद्र सिंह ने किया। प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में अंडर-17 वर्ग में हापुड़ और बुलंदशहर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें हापुड़ की टीम विजयी रही, दूसरा मुकाबला मेरठ और बुलंदशहर की टीम के बीच हुआ, इसमें मेरठ की टीम फाइनल में पहुंची। अंडर-17 वर्ग के फाइनल मुकाबले में हापुड़ की टीम ने मेरठ को 1-0 से हराकर परचम लहराया।

अंडर-14 वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबला हापुड़ और गाजियाबाद के बीच हुआ। इसमें हापुड़ की टीम विजयी रही, दूसरे मुकाबले में बुलंदशहर की टीम ने मेरठ को हरा दिया। फाइनल मुकाबले में बुलंदशहर की टीम ने हापुड़ को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।


प्रतियोगिता के अंत में प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में जमीर अहमद, दीवान सिंह, सुरेश चंद जैन, अजय तिवारी, डॉ.धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ. संदीप सिंहल, भारत भूषण वत्स, दुर्गा विजय सिंह, अदनान अहमद का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed