फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Divisional commissioner and CDO walked in two feet deep water on the fair route in the Garh

Hapur: गढ़ में मेला मार्ग पर दो फीट गहरे पानी में पैदल चलीं मंडलायुक्त और सीडीओ, अधिकारियों को दिए निर्देश

Sat, 15 Oct 2022 05:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Oct 2022 05:04 PM IST
सार

मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी ने मेला मार्ग पर बने गंगा द्वार जलभराव देखकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों का काफिला रुकवा दिया और जलभराव में होकर जाने लगीं।

विज्ञापन
Divisional commissioner and CDO walked in two feet deep water on the fair route in the Garh
गढ़ में मेला मार्ग पर दो फीट गहरे पानी में पैदल चलीं मंडलायुक्त और सीडीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी वापस मेरठ के लिए रवाना हो रहीं थी, इसी बीच मेला मार्ग पर बने गंगा द्वार जलभराव देखकर उन्होंने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों का काफिला रुकवा दिया और जलभराव में होकर जाने लगीं। जिनको देख सीडीओ प्रेरणा सिंह और गढ़ एसडीएम प्रहलाद सिंह भी पैदल पानी में चल दिए।

विज्ञापन


करीब सौ मीटर पैदल चलने पर उन्होंने अधिकारियों को इस समस्या के समाधान कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यहां से काफी ग्रामीणों और छात्रों का भी आवागमन होता है, इसलिए इस समस्या का निस्तारण अवश्य कराएं। उनके इस साधारण् व्यक्तिव को देख गढ़ क्षेत्र के लोगों में चर्चा बनी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी तरह के अधिकारी होने चाहिए, जो जमीन पर रहकर कार्य करें और लोगों की समस्या को गंभीरता से लें सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed