फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Diversion: The wheels of heavy vehicles will stop on the highway from 12 o'clock tomorrow night

डायवर्जन : कल कल रात 12 बजे से हाईवे पर थम जाएंगे भारी वाहनों के पहिए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Diversion: The wheels of heavy vehicles will stop on the highway from 12 o'clock tomorrow night
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ब्रजघाट। ज्येष्ठ दशहरा के मौके पर गंगा स्नान को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। हाईवे पर जाम से निपटने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। कल यानि मंगलवार रात से शनिवार की दोपहर तक ट्रक, कंटेनर, निजी बस समेत सभी भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। जबकि, जीप, कार, मिनी ट्रक व अन्य छोटे वाहन चलते रहेंगे।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को ज्येष्ठ गंगा दशहरा के मौके पर ब्रजघाट पर करीब चार से पांच लाख श्रद्धालु स्नान करेंगे। सभी लोग अपने निजी और व्यावसायिक वाहनों से गंगा स्नान व पूजा अर्चना करने यहां आएंगे। इस दौरान नेशनल हाईवे पर जाम लगने की संभावना रहेगी। जिसे ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। जिसके तहत कंटेनर, ट्रक, निजी बस वैकल्पिक मार्गों से जाएंगे। जबकि दूध, दही, फल व सब्जी के वाहन और एम्बुलेंस हाईवे पर यथावत चलते रहेंगे। आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। यदि इसमें लापरवाही बरती गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि तीन जून की देर रात से छह जून की दोपहर तक हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन


- यह रहेगी व्यवस्था-

1-दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाला यातायात : दिल्ली और जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन मसूरी, धौलाना, गुलावठी होते हुए पेरिफेल एक्सप्रेसवे से होकर जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बवराला, बहजोई, डिबाई, चंदोसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2- दिल्ली और जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन छिजारसी, धौलाना, गुलावठी होते हुए जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदोसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।

3- हापुड़ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात : हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन सोना पेट्रोल पंप के सामने से, गुलावठी होते हुए जनपद बुलंदशहर, नरोरा, वबराला, बहजोई, डिबाई, चंदोसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।

4- मेरठ से मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन मेरठ वाया मवाना रोड मीरापुर बैराज, बिजनौर, कोतवाली देहात, नगीना, धामपुर, कांठ, छजलैट होते हुए मुरादाबाद को जाऐंगे।

5- मुरादाबाद से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात : मुरादाबाद वाया छजलैट, नूरपुर, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली को जाएगा।

6- मुरादाबाद से दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाने वाले यातायात को जनपद अमरोहा से वाया जोया, नोगांवा सादात, नूरपुर, हल्दोर, बिजनौर बेराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली को जाएगा।

7. गजरौला से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात : गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दोर, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली को जाएगा।


8- स्याना से मेरठ हापुड़ की ओर जाने वाला यातायात : स्याना से वाया बीबीनगर, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड, ततारपुर बाईपास से खरखौदा होते होते हुए वाहनों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed