फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Diversion: Barrier installed to stop heavy vehicles

डायवर्जन : भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाया बैरियर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Diversion: Barrier installed to stop heavy vehicles
सड़क पर लगाया गया बैरियर।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ मार्ग पर नहर पुल की मरम्मत के लिए वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है, लेकिन भारी वाहनों के चालकों की मनमानी के चलते झड़ीना नहर पटरी पर जाम की स्थिति लगातार उत्पन्न हो रही है। इस समस्या का निस्तारण करने के लिए पुलिस ने शाहपुर मोड़ पर सड़क के बीच एक बैरियर लगा दिया। हालांकि बैरियर के पास से ही कुछ वाहन चालक एक धर्मकांटे से होकर भारी वाहनों निकाल रहे हैं।


नहर के पुल को करीब 40 साल पुराना होने के कारण मरम्मत कराया जा रहा है। जिसमें हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग रास्तों पर डायर्वट किया है लेकिन, भारी वाहन चालक हलके वाहनों के लिए निर्धारित रास्ते से गुजर कर दिक्कत बढ़ा रहे हैं। जिसे देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने शाहपुर रोड के पास सडक़ पर बैरियर लगा दिया है ताकि, छोटे और दो पहिया वाहन ही यहां से गुजर सकें। बैरियर लगाने के बावजूद कुछ भारी वाहनों के चालक इससे पहले बने एक धर्मकांटे के पास से होकर अपने वाहनों को निकालकर झड़ीना नहर पुल तक पहुंच रहे हैं, जिससे अन्य वाहन चालक परेशान हैं। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि सभी भारी वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगा दिए गए हैं। भारी वाहनों को उनके लिए निर्धारित मार्ग से ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed