फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   District Police paperless

अब जिला पुलिस होगी पेपर लेस

Sun, 06 Nov 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sun, 06 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
District Police paperless
अब जिला पुलिस होगी पेपर लेस - फोटो : अमर उजाला

अंग्रेजी शासन काल के ढर्रे पर चल रही पुलिस अब हाइटेक होने जा रही है। जिले के थानों को एक सप्ताह के भीतर ऑनलाइन कर दिया जाएगा। थानों में रजिस्टर में दर्ज होने वाली दिनचर्या और रिपोर्ट अब आनलाइन दर्ज होंगे।

विज्ञापन


ऑफिस में कंप्यूटर लगाने के साथ ही थानों की मॉनिटिरिंग एक क्लिक पर ही प्रदेश पुलिस के अधिकारियों द्वारा की जा सकेगी। इस योजना से पुलिस की ड्यूटी में होने वाला खेल भी रुक जाएगा। ऐसे में थाने पेपर लैस होंगे।
विज्ञापन


जिले के थानों को सीसीटीएनएस प्रणाली के तहत जोड़ने का कार्य चल रहा है। इस प्रणाली के तहत अभी तक जनरल डायरी में कागज पर हाथ से लिखकर रिपोर्ट दर्ज कर कंप्यूटर पर दर्ज किया जाता था, लेकिन अब पुलिस की जनरल डायरी भी कंप्यूटर पर ही चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पुलिस के रुटीन वर्क के समय के साथ ही फरियादी का भी समय बचेगा। इस योजना के तहत जिले के प्रत्येक थानों में एक-एक कंप्यूटर मिलेगा। इसकी शुरूआत हापुड़ नगर थाने से बुधवार को की जाएगी।

उसके बाद जिले के अन्य थानों में शामिल गढ़, पिलखुवा व सिंभावली में कंप्यूटर लगाए जाएंगे। इस कंप्यूटर का सर्वर पुलिस मुख्यालय से जुड़ा होगा। एक क्लीक पर ही एसपी सहित आला अधिकारी डायरी पर निगाह रख सकेंगे।

एसपी अलंकृता सिंह का कहना है कि थानों में आनॅलाइन एफआईआर दर्ज हो रहीं हैं। इसके साथ ही अब थानों के ऑफिस में कंप्यूटर लगाकर जनरल डायरी भी कंप्यूटर पर लिखवाई जाएगी। इससे समय और कागज दोनों की बचत होगी। जल्द ही जिले के थानों को यह सौगात दी जाएगी।  

ये होती है जनरल डायरी
 पुलिस विभाग में जनरल डायरी के बिना कार्य संभव नहीं है। जनरल डायरी में पुलिस की सरकारी कार्य में आने जाने की स्थिति दर्ज की जाती है। साथ ही रिपोर्ट भी इस डायरी में लिखा जाता है। इसके अलावा थानों में होने वाला प्रत्येक सरकारी कार्य भी इस डायरी में ही होता है।

पुलिस विभाग में ड्यूटी के खेल पर लगेगी रोक
 पुलिस विभाग में ड्यूटी के खेल के लिए जनरल डायरी विभाग में मशहूर है। इस डायरी में ड्यूटी पर तैनात मुंशी से लेकर थानेदार अपना पूरा हक जमाते हैं। मनमानी कर रवानगी की जाती है।


जनरल डायरी में अंकित होने वाला समय आगे पीछे करने का खेल कर जेब भी भरी जाती है। कई बार पुलिस कर्मी के साथ ड्यूटी से अलग अनहोनी पर भी इस जनरल डायरी में उसे ड्यूटी पर दर्ज कर लिया जाता है। ऐसे में अब यह मनमानी नहीं चल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed