फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dispute over fee led to lock on crematorium

Hapur News: शुल्क के लिए हुआ विवाद, श्मशान घाट पर लटका ताला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Dispute over fee led to lock on crematorium
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन स्थित श्मशान घाट का संचालन करने वाली दो समितियों के बीच विवाद हुआ तो महापौर ने बृहस्पतिवार को श्मशान घाट पर ही ताला लटकवा दिया। शाम के समय श्मशान घाट का संचालन करने वाली दो समितियों के बीच शुक्ल के लिए विवाद हो गया था। लोगों ने बताया कि एक समिति शुल्क श्मशान घाट के संचालन के लिए शुल्क लेना चाहती थी, जबकि दूसरी समिति श्मशान घाट का संचालन निशुल्क करना चाहती थी। विवाद बढ़ने पर मामला महापौर तक पहुंचा। इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए घाट पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन मेन के नगर निगम पार्षद रवि भाटी ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि करीब 1975 में शिव शक्ति श्मशान सेवा समिति ने श्मशान घाट की निर्माण किया था।
विज्ञापन

शिव शक्ति समिति ने कोरोना काल के दौरान तेरह-तेहर समिति के निवेदन पर श्मशान घाट का संचालन उसे सौंप दिया था। पार्षद रवि ने बताया कि तेरह-तेरह समिति के अध्यक्ष सरदार हरदीप ने सेवा भाव के लिए संचालन को अपने हाथों में लिया था, लेकिन निशुल्क श्मशान घाट पर शुल्क वसूलना शुरू कर दिया। शुल्क वसूले जाने की सूचना जब शिव शक्ति श्मशान सेवा समिति तक पहुंची तो समिति ने श्मशान घाट का संचालन वापस अपने हाथों में लेने की बात कही। जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। वहीं, शालीमार गार्डन निवासी सोनू भाटी ने बताया कि इलाके में कोई भी श्मशान घाट नहीं है। लोग शव दहन के लिए हिंडन श्मशान पर जाते हैं। स्थानीय निवासी सरदार सिंह भाटी ने बताया कि करीब 1975 में इस श्मशान घाट का निर्माण हुआ था। लेकिन इसमें कम संख्या में लोग शव दहन करने आते हैं। इसका उपयोग कोरोना काल में ही किया गया था। अब इसका संचालन तेरह-तेरह समिति द्वारा किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि श्मशान घाट पर समिति द्वारा पांच हजार से लेकर सात हजार रुपये की वसूली की जा रही है। दोनों समितियों में पैसे की वसूली को लेकर विवाद हो गया। वहीं मामला महापौर तक पहुंचने पर निगम द्वारा श्मशान पर ताला लगाकर बंद कर दिया गया। मामले पर जानकारी देते हुए महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि शालीमार गार्डन में कोई भी श्मशान घाट नहीं है। वह जगह नगर निगम की है। अवैध रूप से समितियों की ओर से श्मशान घाट का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed