फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dispute over customers at the canteen, many people of the same family injured

Hapur News: कैंटीन पर ग्राहकों को लेकर विवाद, एक ही परिवार के कई लोग घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Dispute over customers at the canteen, many people of the same family injured
गढ़मुक्तेश्वर। गांव अठसैनी स्थित एनएच-9 किनारे ईदगाह के पास संचालित कैंटीनों पर ग्राहकों को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पीडि़त पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव अठसैनी निवासी याकूब ने बताया कि 31 मई की दोपहर वह अपने परिजनों की कैंटीन पर गया था। आरोप है कि इसी दौरान पास में कैंटीन संचालित करने वाले जलीश ने ग्राहकों को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पीडि़त ने बताया कि जलीश ने आरोप लगाया कि उसके ग्राहक दूसरी कैंटीन पर जा रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर जलीश और उसके परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावर जलीश, इमरान, रिजवान और हिरान ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें अबरार, संजीदा, फैसल, रहीस, मोईन और हमजा घायल हो गए। अबरार और उनकी पत्नी संजीदा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed