फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dispute escalates between farmers and agriculture officer at Vikas Bhawan; officer threatens self-immolation.

Hapur News: विकास भवन में किसानों और कृषि अधिकारी में बढ़ा विवाद, अधिकारी ने दी आत्मदाह करने की चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Dispute escalates between farmers and agriculture officer at Vikas Bhawan; officer threatens self-immolation.
विकास भवन में कृषि अधिकारी व भाकियू के युवा के जिला अध्यक्ष में होती नोकझोंख। स्रोत वीडियो ग्रै
हापुड़। कृषि संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर विकास भवन सभागार पहुंचे किसानों और जिला कृषि अधिकारी में तीखी नोकझोंक हो गई। यहां तक की अधिकारी ने आत्मदाह कर लेने की चेतावनी देते हुए धरने की भी बात कह दी। इसके विरोध में किसानों ने धरना दिया, हालांकि देर शाम दोनों ओर से गलतफहमी के चलते बने विवाद को समाप्त कर लिया गया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत युवा के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में किसान जिला कृषि अधिकारी पहुंचे। किसानों की संख्या अधिक थी, इसलिए विकास भवन के सभागार में बैठक रखी गई। जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री, एक कंपनी के उत्पाद से खराब फसल का मुआवजा दिलाने समेत कई समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन

मांग पत्र देने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही किसानों और अधिकारी में विवाद बढ़ गया। किसानों ने 25 जुलाई तक समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस पर जिला कृषि अधिकारी भी आवेश में आ गए और उन्होंने आत्मदाह तक कर लेने की बात कह दी। साथ ही किसानों के साथ ही धरना देने की भी बात कही, इस पर संगठन में आक्रोश पनप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारेबाजी करते हुए किसानों ने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना जमा दिया। देर शाम तक किसान धरने पर डटे रहे, हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने गलतफहमी के चलते बने विवाद को समाप्त कर लिया। एक दूसरे को सहयोग देने का बात कहते हुए ज्ञापन भी सौंपा गया।

इस मौके पर ज्ञानेश्वर त्यागी, नवीन त्यागी, अंकित, सचिन, रोहित, जीतू सिंह, अय्यूब प्रधान, गजेंद्र सिंह, ललित शर्मा, सूफी, कुंवर सैन आदि मौजूद रहे।

विकास भवन में कृषि अधिकारी व भाकियू के युवा के जिला अध्यक्ष में होती नोकझोंख। स्रोत वीडियो ग्रै

विकास भवन में कृषि अधिकारी व भाकियू के युवा के जिला अध्यक्ष में होती नोकझोंख। स्रोत वीडियो ग्रै

विकास भवन में कृषि अधिकारी व भाकियू के युवा के जिला अध्यक्ष में होती नोकझोंख। स्रोत वीडियो ग्रै

विकास भवन में कृषि अधिकारी व भाकियू के युवा के जिला अध्यक्ष में होती नोकझोंख। स्रोत वीडियो ग्रै

विकास भवन में कृषि अधिकारी व भाकियू के युवा के जिला अध्यक्ष में होती नोकझोंख। स्रोत वीडियो ग्रै

विकास भवन में कृषि अधिकारी व भाकियू के युवा के जिला अध्यक्ष में होती नोकझोंख। स्रोत वीडियो ग्रै

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed