{"_id":"678e78a605433a25f10aed67","slug":"digital-arrest-hapur-news-c-306-1-gha1001-112186-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गुरुकुल के आचार्य को 20 घंटे तक किया डिजिटल अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गुरुकुल के आचार्य को 20 घंटे तक किया डिजिटल अरेस्ट
Mon, 20 Jan 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 20 Jan 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजघाट। गुरुकुल वेद मंदिर आश्रम के आचार्य धर्मेंद्र शर्मा को साइबर ठगों ने 20 घंटे तक मनी लांड्रिंग का आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट कर आतंकित किया। पीडि़त ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
आचार्य धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की, जिसने बताया कि वह मुंबई के नेहरू नगर पुलिस स्टेशन से बोल रहा है। आरोपी ने उन पर मुंबई में विदेश से मनी लांड्रिंग करने का आरोप लगाया। जिसने कहा कि इस मामले में सीबीआई के जरिए उनकी जांच की जा रही है। जिसे खुद सीबीआई चीफ सुबोध कुमार जैसवाल देख रहे हैं। आरोपी ने उनके मोबाइल पर ऑडियो कॉल के अलावा अलग-अलग नंबरों से वीडियो कॉल भी की और जांच के नाम पर उन्हें लगातार आतंकित करता रहा। करीब 20 घंटे तक आश्रम में ही उन्हें डिजिटल अरेस्ट रखा गया और केस खत्म कराने के नाम पर रुपयों की मांग की गई। वहीं, उनके बैंक अकाउंट की जांच कराने, जेल भेजने की भी धमकी दी गई। जिस कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। अभी भी उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकी दी जा रही है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, शिकायती पत्र मिलने के बाद जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। साइबर क्राइम और धोखेबाजी को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।