{"_id":"670d4f218201d788690edc52","slug":"digital-arrest-hapur-news-c-306-1-gha1001-110101-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दुष्कर्म के आरोप में बेटा गिरफ्तार, बचाना है तो दो लाख भेजो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दुष्कर्म के आरोप में बेटा गिरफ्तार, बचाना है तो दो लाख भेजो
Mon, 14 Oct 2024 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। गांव बक्सर निवासी महिला के मोबाइल पर साइबर ठगों ने फोन कर बेटे के दुष्कर्म के मामले में फंसे होने और बचाने के नाम पर दो लाख रुपये भेजने की मांग की। ठगों की बात सुनकर महिला दंग रह गई और पुलिस को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति दूसरे राज्य में नौकरी करते हैं। वही एक बेटा गाड़ी चलाता है। सोमवार को भी उसका बेटा गाड़ी लेकर दिल्ली गया था। महिला का कहना है कि दोपहर को उसके मोबाइल पर कॉल आई। जिसने अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए बेटे की दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तारी होने की बात उससे कही। पहले तो आरोपी की बात सुनकर वह सकते में आ गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोपी ने बेटे का नाम निकालने के लिए उससे दो लाख रुपये की मांग की और बैंक खाते की जानकारी देकर पैसे उसमें ट्रांसफर करने के लिए कहा। उसने बेटे के मोबाइल पर कॉल की। जिसने बताया कि वह सकुशल है और उसके साथ किसी भी तरह की कोई घटना नहीं हुई है। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि इस तरह की कॉल करने वाले लोगों के झांसे में नहीं आना चाहिए। पहले अपने परिजन से बात कर मामले की तस्दीक करें, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई करें।