फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   DIG neutralize instructions.

डीआईजी के निर्देश बेअसर, हाईवे पर चले भारी वाहन

Fri, 11 Nov 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 11 Nov 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
DIG neutralize instructions.
हाईवे पर चले भारी वाहन - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार दोपहर दो बजे से एनएच-24 पर डायवर्जन होने के बाद भी तीनों जनपदों की पुलिस के आपसी समन्वय नहीं होने के चलते हाईवे पर भारी वाहन चलते नजर आए।

विज्ञापन


बता दें कि डीआईजी केएस इमेनुअल ने तीनों जनपदों की पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे कि हाईवे पर सख्ती के साथ डायवर्जन लागू कराया जाए। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन


वहीं, हाईवे पर भारी वहनों के चलने के कारण मेला स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को पेरशानी का सामना करना पड़ा। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को हाईवे पर कुछ स्थानों पर लाइव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम साढ़े तीन बजे-स्याना चौपला के ओवरब्रिज के नीचे श्रद्धालुओं से भरीं कई भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थीं। हाईवे पर भारी वाहनों के आवागमन बंद नहीं होने के चलते उन्हें मेला स्थल की ओर जाने का माौका  नहीं मिल पा रहा था।

स्याना के राजपाल का कहना था कि रास्ते में भारी वाहन चल रहे हैं कि कई जगह दुर्घटना होने से बाल-बाल बचे हैं। साढ़े तीन बजे-नेशनल हाईवे से बदरखा मोड़ होकर गढ़ को आ रहे रास्ते पर बड़े वाहनों का पहिया नहीं थमा था।


सिंहानी के निशांत, हापुड़ के सुखबीर, गुलावठी के अनुज का कहना था कि हाईवे पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद न होने से यहां तक आने में जोखिम उठाना पड़ा है।

शाम साढ़े चार बजे-शाहपुर मोड़ के पास मेरठ रोड पर लोडेड ट्रेक इतनी तेज गति में जा रहा था कि मेले को आ रहे लोग भैंसा-बुग्गी को कच्चे रास्ते पर उतार दिया। अचानक झटका लगने पर बुग्गी में सवार महिला-बच्चे सहम उठे।  

रूट डायवर्जन पर सख्ती के साथ अमल कराया जा रहा है। लापरवाही अथवा चूक होने पर बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - अलंकृता सिंह, एसपी हापुड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed