फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Devotee Narendra is bringing the Kanwar from Haridwar by pulling a car with his teeth.

Hapur News: दांतों से कार खींचकर हरिद्वार से कांवड़ ला रहे भक्त नरेंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Devotee Narendra is bringing the Kanwar from Haridwar by pulling a car with his teeth.
बुलंदशहर रोड पर यात्रा के दौरान गाड़ी को दांतो से खींचकर ले जाते शिवभक्त नरेंद्र। संवाद
हापुड़। हरिद्वार से जल लेकर शहर में अपनी यात्रा के दौरान आगे बढ़ रहे अलीगढ़ के गांव छज्जूपुर निवासी नरेंद्र अपनी अनोखी कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

नरेंद्र हरिद्वार से 11 लीटर गंगाजल की कांवड़ और भगवान शिव की प्रतिमा को अपनी कार के ऊपर बैठाकर अपने दांतों से कार खींचते हुए गंगाजल लेकर गांव लौट रहे हैं। उनकी इस अनूठी शिवभक्ति को देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं और उनका जगह-जगह स्वागत कर उनके साथ रील बना रहे हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालु जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। उन्होंने अपने गांव छज्जूपुर से हरिद्वार पहुंचकर 10 जुलाई को हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर कावंड़ यात्रा प्रारंभ की। उनके साथ टोली में गांव के ही पांच शिवभक्तों समेत एक 10 वर्षीय छोटा शिवभक्त भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी कार के आगे गर्मी में राहत पाने के लिए एक पंखा भी लगा है, जो गर्मी में उनको गाड़ी खींचते समय काफी राहत देता है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट आस्था, दृढ़ संकल्प और श्रद्धा का प्रतीक है।

हरिद्वार से शुरू हुई यह यात्रा लगभग एक माह में पूरी होगी। सावन माह के अंतिम सोमवार तक वह अपने गांव पहुंचकर प्राचीन महादेव मंदिर में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed