फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   development from 6.5 crores

Hapur News: 6.5 करोड़ रुपये से गांवों का होगा विकास

Mon, 26 Feb 2024 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 26 Feb 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
development from 6.5 crores
हापुड़। जिला पंचायत जल्द ही जिले के चारो ब्लॉकों में सड़कें, नाली व खड़ंजों का निर्माण कराएगी। इसके लिए विभाग करीब 6.5 करोड़ रुपये खर्च करेगा। विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है।
विज्ञापन


जिला पंचायत द्वारा गढ़मुक्तेश्वर स्थित जिला पंचायत डाक बंगले की 48 लाख रुपये की लागत से मरम्मत होगी। गांव मतनौरा में 31.3 लाख, सपनावत में 43.3 लाख, बंगौली में 10.6 लाख, एटीएमएस कॉलेज गेट से निजामपुर की तरफ 12.24 लाख, ततारपुर में 18.72 लाख से सीसी सडड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन




इन गांवों में नालों का होगा निर्माण

गांव लोधीपुर शोभान में बिजलीघर के पास, डहाना में माता मंदिर के पास, सपनावत में पूर्व में नाले का अवशेष कार्य, मुक्तेश्वरा में रजवाहे के पास, काठीखेड़ा में तालाब के पास, खेड़ा में काली नदी की तरफ, झड़ीना में सरकारी स्कूल की तरफ, मुबारिकपुर में माता मंदिर की ओर, सपनावत में सरकारी अस्पताल से तालाब की तरफ, भोवापुर में जीआर पब्लिक स्कूल की तरफ, मीरपुर में सामुदायिक केंद्र की तरफ, सौलाना में तालाब की ओर, अट्टा धनावली में छोइया की तरफ, नंगौला, गोहरा में छोइया की तरफ, झंडा में काली नदी की तरफ, मुदाफरा में छोइया की ओर, बीरमपुर में कब्रिस्तान की तरफ और माधापुर डेहरिया में संपर्क मार्ग पर करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से नालों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन गांवों में खड़ंजे का होगा निर्माण

गांव भोवापुर, गोहरा, बिहूनी, रसूलपुर, झंडा, दत्तियाना, लालपुर, बछलौता, बुकलाना, मीरपुर कलां, देहरा, कस्तला, तिसौली, करीमपुर, नानई, झड़ीना, सदरपुर, कोटा हरनाथपुर, झंडा, डहाना, दहपा, सहसपुरा, ट्यिाला, नंगला छज्जू, अट्टा धनावली, जरौठी, सरीकपुर, में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से खड़ंजे का निर्माण होगा।



कोट -

गांवों में 15 वें वित्त की राशि से नाला व सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं, प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो माह के अंदर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - आरती मिश्रा, अपर मुख्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed