{"_id":"651ee9610dd4420b950bd7c8","slug":"devariya-kand-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3633-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: देवरिया हत्याकांड के मृतकों को न्याय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: देवरिया हत्याकांड के मृतकों को न्याय की मांग
Thu, 05 Oct 2023 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बृहस्पतिवार को परशुराम भवन पर बैठक हुई, इसमें मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग उठाई है।
महासभा के जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद शर्मा ने कहा कि महासभा देवरिया में हुए नृशंस हत्या की घटना पर दुख प्रकट करती है। सरकार को मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देकर परिजनों को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर उमेश शर्मा, गिरीश शर्मा, सोमदत्त शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, वरुण शर्मा, मनोज शर्मा, आशुतोष आजाद, संदीप शर्मा, संतराम शर्मा, डॉ.वंदना वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।