फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Demonstration of bone mill closure.

हड्डी मिल बंद कराने को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sat, 25 Mar 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 25 Mar 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of bone mill closure.
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

गन्ना भुगतान न होने, हड्डी मिल की बंद कराने संबंधी मांगों को लेकर शनिवार को भाकियू ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने महमूदपुर अंडरपास मामले में भी एडीएम से वार्ता की। जिसमें 28 मार्च को रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


किसानों ने मांगों के लिए डीएम को ज्ञापन भी दिया। भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने बताया कि सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर अभी भी किसानों का 450 करोड़ रुपया बकाया है। बकाया भुगतान नहीं किया गया तो एक अप्रैल को किसान आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन


दादरी के पास संचालित एक फैक्ट्री पर अवैध हड्डी मिल चलाए जाने की भी शिकायत की। किसानों ने गांवों में लोहिया आवास मामले में पात्रों को आवास न मिलने की भी शिकायत की। किसानों ने संबंधित समस्याओं के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने महमूदपुर अंडरपास के बनाने में अनियमितता बरते जाने की बात कही। अंडरपास के स्थायी समाधान के लिए एडीएम रजनीश राय के साथ बैठक की। जिसमें निर्णय लिया गया कि 28 मार्च को एडीएम की अध्यक्षता में रेलवे के अधिकारी और ग्रामीणों की मीटिंग होगी।


जिसमें महमूदपुर प्रधान हरेंद्र सिंह भी भाग लेंगे। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष अय्यूब अली, बबली त्यागी, मनवीर सिंह, शोभराम, बबली सिंह, रामपाल चौहान, बुद्धप्रकाश, राहत खां, महेश केवट, सुमित चौधरी, विजयपाल सिंह, किशनपाल सिंह, पप्पू सिंह, अमरपाल सिंह, बंटी गुर्जर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed