फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Demand to hang the accused of raping a student

Hapur News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी दिलाने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Demand to hang the accused of raping a student
एसडीएम को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। सपाइयों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर, बीएचयू की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को फांसी की सजा दिलाने और छात्राओं को लगे मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई।

ज्ञापन में सपाइयों ने कहा कि छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध कृत्य में शामिल अभियुक्तों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दी जाए। आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाया जाए। पीड़ित छात्राओं को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाए।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की अस्मत के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी घोषणा करके अपनी तारीफों के पुल बांध रही है लेकिन, देश में महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, छेड़छाड़ की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार अपराध नियंत्रण में फेल हो चुकी है। बीएचयू में छात्रा के साथ होने वाले सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने प्रदेश की नारी सुरक्षा की पोल खोल दी है। दुष्कर्म के अपराधियों को आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है और न ही अपराधियों के घर पर बुलडोजर चला पाई है।


ज्ञापन देने वालों में महिला सभा की जिलाध्यक्ष रेशमा यादव, जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर (बबलू प्रधान), रविंद्र चौधरी, पुरुषोत्तम वर्मा, आरिफ, अय्यूब सिद्दकी, साजिद चौधरी, अख्तर मलिक, आदेश गोस्वामी, संजय गहलौत, कमाल मंसूरी, वसीम मेवाती, अंजुम, सुषमा, अनीता यादव, क्षमा यादव, बीना यादव, चंचल यादव, सुनीता, रूबी यादव, दीपिका शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed