फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Demand for removal of toll plaza, memorandum submitted

Hapur News: टोल प्लाजा हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demand for removal of toll plaza, memorandum submitted
टोल प्रबंधन से वार्ता करते भाकियू महात्मा टिकैत के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
गढ़मुक्तेश्वर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव अल्लाबख्शपुर के निकट स्थित ब्रजघाट टोल प्लाजा को हटाए जाने की मांग और पंकज लोधी के अन्न-जल त्यागने की घोषणा को भाकियू (महात्मा टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष अमित त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने टोल प्रबंधन से वार्ता की और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
अमित त्यागी ने कहा कि गढ़ नगर पालिका क्षेत्र में दो वार्डों के बीच स्थापित टोल प्लाजा पूरी तरह अवैध है। क्योंकि, इसका निर्माण किए जाने से पूर्व ब्रजघाट को ग्राम पंचायत दर्शाया गया है। जबकि, ब्रजघाट में नगरपालिका क्षेत्र के दो वार्ड स्थित हैं। इस संबंध मंे क्षेत्र के लोगों ने पंकज लोधी के साथ मिलकर लंबा आंदोलन किया।
विज्ञापन

इसके बाद 20 जनवरी को हापुड़ में एडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में पीडी अरविंद कुमार व अन्य अधिकारियों से वार्ता हुई।
इस वार्ता में भी टोल को लेकर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिल सका। जिस कारण पंकज लोधी ने एक माह का समय देकर अन्न-जल त्यागने की घोषणा की थी। वार्ता को एक माह से भी अधिक का समय हो चुका है। उन्होंने कहा कि यदि टोल प्लाजा नहीं हटाया गया, तो भाकियू महात्मा टिकैत के कार्यकर्ता भी पंकज लोधी के साथ अन्न-जल का त्याग करेंगे। इस दौरान आमिर चौधरी, रानी, शमशाद चौधरी, विवेक चौधरी, वसीम, शाहनवाज अली, शिवा त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed