{"_id":"667da94bd76dbe57ad00d049","slug":"delhi-police-raids-jewelers-shop-along-with-theft-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1002-112054-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दिल्ली पुलिस ने चोरी के आरोपी के साथ सराफ की दुकान पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दिल्ली पुलिस ने चोरी के आरोपी के साथ सराफ की दुकान पर मारा छापा
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित सराफा बाजार में बृहस्पतिवार को दिल्ली की गाजीपुर पुलिस ने एक सराफ की दुकान पर चोरी के आरोपी को साथ लेकर छापा मारा। आरोपी ने दिल्ली पुलिस को चोरी का माल सराफ को बेचने की बात कही थी। पुलिस द्वारा सराफ व आरोपी का आमना सामना कराने के बाद मामला झूठा निकाला और दिल्ली पुलिस आरोपी को लेकर बैरंग लौट गई।
दिल्ली के थाना गाजीपुर में तैनात एक उपनिरीक्षक अपनी टीम के साथ चोरी के आरोपी को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह नगर कोतवाली पहुंचे। आरोपी ने गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक आभूषण की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दिल्ली पुलिस के दबोचने पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुराना बाजार स्थित सराफा बाजार में एक सराफ के यहां चोरी के आभूषण बेचने की बात कही। इस पर गाजीपुर थाने के उपनिरीक्षक अपनी टीम के साथ आरोपी को लेकर स्थानीय पुलिस की मदद से सराफ के यहां पहुंची। इस दौरान चोरी के आरोपी व सराफ का आमना सामना कराया गया। लेकिन मामला झूठा निकला और दिल्ली पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर यहां से बैरंग लौट गई।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि स्थानीय पुलिस की मदद से दिल्ली की गाजीपुर पुलिस के साथ आए चोरी के आरोपी का सराफ से आमना सामना कराया गया। लेकिन मामला झूठा पाया गया है।
विज्ञापन
-