फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   delhi police constable rape

Hapur News: नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, धर्म बदलकर जबरन किया निकाह

Tue, 30 May 2023 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 30 May 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
delhi police constable rape
हापुड़। दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल और उसके परिवार ने दिल्ली में ऊपर के फ्लैट में रहने वाली युवती को सेवइयां में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। इसके बाद भाई की हत्या की धमकी देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। 11 वर्ष तक पीड़िता को नशे की गोलियां खिलाकर बंधक बनाकर रखा गया और यातनाएं दी गईं और श्रद्धा की तरह टुकड़े करने की धमकी दी। इस दौरान सगे देवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। चंगुल से छूटकर हापुड़ अपने दादा के घर पहुंची पीड़िता ने मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2012 में वह दिल्ली के एक कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। उसके दादा हापुड़ के एक मोहल्ले में जबकि माता-पिता व भाई दिल्ली में एक फ्लैट में रहते थे। उसके नीचे वाले फ्लैट में कय्यूम अली अपने परिवार के साथ रहता था। कय्यूम का पुत्र वसीम दिल्ली पुलिस में सिपाही है। पीड़िता ने बताया कि वसीम की मां जमीला अक्सर महिला मुस्लिम धर्म की बातें उससे करती थी। आरोप है कि एक दिन जमीला ने उसे अपने फ्लैट पर बुलाया और धोखे से सेवई में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जब वह बेहोश हो गई तो वसीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसे दुष्कर्म की जानकारी हुई। इसके बाद आरोपियों ने उसके भाई की हत्या की धमकी देकर डराया धमकाया और धर्म बदलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने 28 दिसंबर 2012 को मौलवी के जरिए उसका निकाह वसीम से करा दिया और इस दौरान कई दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर भी ले लिए। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वे फ्लैट को छोड़कर चले गए और वह डर के कारण वह वहीं रह गई।
विज्ञापन

परिवार के जाने के बाद आरोपियों ने जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसका मुस्लिम नाम रख दिया। 25 अप्रैल 2015 को उसने पुत्र को जन्म दिया था। आरोप है कि इसके बाद पति उसे नशीली दवा खिलाकर यातनाएं देने लगा। उसके बंधक बनाकर रखा जाता और पति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता। जिससे वह अवसाद से भी ग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धा की तरह शरीर के टुकड़े करने की दी धमकी
महिला का आरोप है कि जब उसने आरोपियों के कृत्यों का विरोध किया तो आरोपी पति ने श्रद्धा हत्याकांड की तरह उसके शरीर के भी 36 टुकड़े करने की धमकी दी। उसके देवर ने भी उसके साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसका पति कई हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन करा चुका है। 11 मई 2023 की वसीम रात 11.30 बजे घर पहुंचा। इस दौरान उसने अपनी सरकारी पिस्टल के कवर की रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से बच निकली और हापुड़ अपने दादा के घर पहुंची। मामले में पीड़ित ने 12 मई को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला बड़ा होने के कारण हापुड़ पुलिस ने इसे दबाए रखा।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में वसीम, जमीला, कयूम, आरिफ, अजहरुद्दीन और शाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed