{"_id":"efaa379b4c63c7781ba9c308552b8e91","slug":"delhi-on-the-lines-of-e-invoicing-in-hapur-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हापुड़ में भी दिल्ली की तर्ज पर होगा ई-चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हापुड़ में भी दिल्ली की तर्ज पर होगा ई-चालान
अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर अब परिवहन विभाग भी कड़े कदम उठाने जा रहा है। बहुत जल्द हापुड़ में भी दिल्ली की तर्ज पर वाहनों के चालान काटे जाएंगे।
इसके लिये परिवहन विभाग को जल्द ही ई-मशीन मिलने वाली है। इसके लिये विभाग द्वारा वाहनों का डाटा ऑनलाइन करने की प्रक्रिया की जा रही है।
अब अगर आप यातायात पुलिस या परिवहन विभाग के अधिकारियों को चेकिंग करता देखकर गच्चा देकर निकल गए तो भी आपका चालान आपके घर पहुंच सकता है। परिवहन विभाग जिले में बहुत जल्द दिल्ली की तर्ज पर चालान काटने की प्रक्रिया शुरू करने वाला है।
इसके लिए परिवहन विभाग को बहुत जल्द शासन से ई-चालान के लिये मशीन मिलने वाली है। सूत्रों की मानें तो वाहनों का सारा डाटा रजिस्टर में मेंटेन कर ऑनलाइन फीड किया जा रहा है। इस प्रकार की प्रक्रिया फिलहाल दिल्ली में ही चल रही है।
जिसके बाद यदि कोई वाहन चालक गच्चा देकर निकलता है तो उसका नंबर मशीन में फीड किया जाएगा। इसके बाद उसकी पूरी जानकारी अधिकारियों के पास आ जाएगी और उसका चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ई-चालान की प्रक्रिया पर परिवहन विभाग काम कर रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द चालान काटने की मशीन भी उपलब्ध होगी और दिल्ली की तर्ज पर यहां भी चालान किए जाएंगे। - प्रणव झा, एआरटीओ