फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   deaths fever.

गरीबी के चलते पिता ने दी थी जान, बेटी की बुखार से मौत

Wed, 26 Oct 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 26 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
deaths fever.
मौत - फोटो : अमर उजाला

आर्थिक तंगी से परेशान फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाले मजदूर की बेटी ने भी बुखार से मंगलवार को दम तोड़ दिया। मजदूर की मौत के बाद प्रशासन की पीड़ित परिजनों की मदद करने के दावों की पोल भी इस घटना से खुल गई।

विज्ञापन


वहीं, पेट्रोलपंप कर्मी समेत एक मजदूर ने भी बुखार से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही क्षेत्र में बुखार से मरने वालों की संख्या 105 हो गई है। वहीं, पिलखुवा के गालंद गांव में भी बुखार से एक महिला की मौत हो गई। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अफसर इन मौतों की जानकारी से अनजान हैं।
विज्ञापन


बता दें कि रात में ओस गिरने बावजूद भी दिन के तापमान में कोई खास अंतर नहीं आया है,  जिससे वायरल, मलेरिया, टायफाइड, चिकनगुनिया और डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ में तहसील मुख्यालय के पीछे स्थित मुहल्ला आदर्शनगर निवासी शोभा (20) की मंगलवार तड़के  बुखार से मौत हो गई। बता दें कि कुछ ही दिन पूर्व शोभा के पिता रामू ने आर्थिक तंगी के चलते फंदा लगाकर जान दे दी थी।

इसके बाद प्रशासन ने उसके परिवार की मदद की बात कही, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी परिजनों को कोई मदद नहीं मिल सकी। परिजनों की मानें तो आर्थिक तंगी और पिता का साया न होने के चलते शोभा का इलाज नहीं हो सका।

वहीं, सिंभावली के हरोड़ा मोड़ निवासी जितेंद्र (22) पुत्र लखनपाल ने मंगलवार को बुखार से दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र को एक सप्ताह पहले बुखार हुआ था, उसे स्थानीय चिकित्सक से दवा दिलाई जा रही थी।

मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई। बहादुरगढ़ क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी अशोक (38) पुत्र शेर सिंह दिल्ली के करावल नगर में पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। पांच दिन पहले अशोक को बुखार हुआ था। अशोक को दिल्ली के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई।

वहीं, पिलखुवा के गांव गालंद निवासी पिंकी (35) की मंगलवार शाम बुखार से मौत हो गई। महिला की मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।


गढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह और सिंभावली पीएचसी इंचार्ज डॉ. दिनेश भारती का ने बताया कि तीनों मौतों की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed