{"_id":"590a03df4f1c1b0b394416cc","slug":"death-of-child-from-snake-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से तीसरी क्लास के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से तीसरी क्लास के बच्चे की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 03 May 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
सर्पदंश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ के गांव लुहारी निवासी श्रीपाल का आठ वर्षीय पुत्र प्रवेश तीसरी क्लास का छात्र था। वह बुधवार दोपहर छुट्टी के बाद घर में बच्चों के साथ खेल रहा था। तो इसी बीच लुका छिपी के दौरान उसके हाथ में किसी कीड़े ने काट लिया।
विज्ञापन
इसकी चुभन होने पर उसने पिता को बताया तो वह उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। बच्चे ने चिकित्सक के पास पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
इसके बाद भी परिजनों ने आस नहीं छोड़ी और उसे चिकित्सक के पास ले गए। जांच के बाद चिकित्सक ने सांप के काटने से बच्चे की मौत होने की बात कहकर उन्हें वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
सांप के डसने से बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम को परिजनों ने गमगीन माहौल में बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन