{"_id":"641dd7326f337c92af006df9","slug":"deadbody-found-in-godown-hapur-news-c-30-1-60303-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गोदाम में आग बुझाकर गई फायर ब्रिगेड, सुबह मिला जला हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गोदाम में आग बुझाकर गई फायर ब्रिगेड, सुबह मिला जला हुआ शव
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अन्तर्गत एलएन रोड के पास गांव लोधीपुर स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देर रात पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाकर चली गई। सुबह गोदाम खोला गया तो उसे में जला हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस हत्या या हादसे के बिंदु पर जांच कर रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है।
गांव मंसूरपुर निवासी संजय का लोधीपुर स्थित फर्नीचर का गोदाम है। इस गोदाम में पुराने फर्नीचर को ठीक करने का काम किया जाता है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम गोदाम में दो कर्मचारी मौजूद थे और काम खत्म होने पर दोनों ताला लगाकर घर लौट गए थे। रात करीब दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोदाम में आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों ने गोदाम मालिक व फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में मालिक व दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद फायर कर्मी और गोदाम मालिक वापस लौट गए।
शुक्रवार सुबह गोदाम मालिक मौके पर पहुंचा और अंदर नुकसान का जायजा लेना शुरू किया। इस दौरान ऊपर सीढिय़ों पर एक व्यक्ति का जला शव पड़ा दिखाई दिया तो उसके होश उड़ गए। शव की सूचना पर लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार, पुलिस बल और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। आसपास के लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि गोदाम के आसपास मकानों व प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मालिक और गोदाम में काम करने वाले दो मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। गोदाम में कुल पांच कर्मचारी काम करते थे। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। शव करीब 60 प्रतिशत तक जल चुका है, ऐसे में शिनाख्त में दिक्कत आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का कारण पता चल सकेगा।
-- -- -- -
आग के दौरान सुनाई नहीं दी किसी के चीखने की आवाज
एफएसओ नरेश मलिक ने बताया कि जिस समय फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची तो गोदाम में बाहर से ताला लगा हुआ था। मौके पर पहुंचे गोदाम मालिक ने ताला खोला था, जिसके बाद जल्दी ही आग पर काबू पाया गया। इस दौरान अंदर से किसी के चीखने की आवाज भी नहीं आई और गोदाम मालिक ने किसी के फंसे होने की आशंका भी व्यक्त नहीं की। अंदर अंधेरा होने के कारण उस समय ठीक से गोदाम में कुछ दिखाई भी नहीं दे रहा था।